हरित सागर अभियान को मिली नई ऊर्जा, अनुश्री शैलेन्द्र जैन के नेतृत्व में आईएमए सागर ने रोपे पौधे
हरित सागर अभियान को मिली नई ऊर्जा, अनुश्री शैलेन्द्र जैन के नेतृत्व में आईएमए सागर ने रोपे पौधे* सागर 10 जुलाई : पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ भविष्य के संकल्प को साकार करने की दिशा में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) सागर द्वारा मध्य प्रदेश भाजपा विधि प्रकोष्ठ की प्रदेश संयोजक श्रीमती अनुश्री शैलेन्द्र जैन के अध्यक्षता में मंगलगिरि स्थित अंबेडकर पार्क में एक भव्य वृक्षारोपण अभियान आयोजित किया गया। इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक एवं जनहितैषी संगठनों के प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम की सूत्रधार श्रीमति अनुश्री शैलेन्द्र जैन ने वृक्षारोपण अभियान को सफल बनाने में विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं नागरिकों द्वारा दिए गए सहयोग की प्रशंसा की। श्रीमती जैन ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा दिए गए प्रेरणादायक संदेश “एक पेड़ माँ के नाम” का उल्लेख करते हुए सभी नागरिकों से इस अभियान को जनआंदोलन बनाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि माँ के सम्मान और प्रकृति के संरक्षण को जोड़ने वाली यह पहल भावनात्मक एवं सामाजिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। प्रत्ये...