राहतगढ़ में कलेक्टर की अध्यक्षता में विशेष जनसुनवाई 23 जून को, मौके पर मौजूद रहेंगे अधिकारी
राहतगढ़ में कलेक्टर की अध्यक्षता में विशेष जनसुनवाई 23 जून को, मौके पर मौजूद रहेंगे अधिकारी
सागर 22 जून 2026
कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल द्वारा राहतगढ़ में 23 जून दिन मंगलवार को विशेष जनसुनवाई का आयोजन जनपद पंचायत राहतगढ़ में प्रात 11 बजे से किया जाएगा। इस दौरान ग्रामीणजन अपनी समस्याएं सीधे कलेक्टर के समक्ष रख सकेंगे। जनसुनवाई के दौरान राजस्व, स्वास्थ्य, पंचायत एवं ग्रामीण विकास सहित विभिन्न शासकीय योजनाओं से संबंधित आवेदनों पर सुनवाई की जाएगी। मौके पर ही संबंधित विभागों के जिला और ब्लॉक स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहेंगे, ताकि आवेदनों का निराकरण सुनिश्चित हो सके।
कलेक्टर ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जनसुनवाई में प्राप्त होने वाले आवेदनों को गंभीरता से लिया जाए और पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ तुरंत प्रदान किया जाए। इस पहल से ग्रामीणों को अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए जिला मुख्यालय तक नहीं आना पड़ेगा और स्थानीय स्तर पर ही उनकी शिकायतों का समाधान हो सकेगा। कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने राहतगढ़ क्षेत्र के नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि इस विशेष जनसुनवाई में अधिक से अधिक उपस्थित होकर जनसुनवाई का लाभ लें।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें