नगरपालिका मकरोनिया में वर्षा पूर्व तैयारियों की समीक्षा बैठक

नगरपालिका मकरोनिया में वर्षा पूर्व तैयारियों की समीक्षा बैठक

सागर 01 जुलाई 2026
 कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल के निर्देश पर नगरपालिका मकरोनिया में वर्षा पूर्व तैयारियों को लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में आगामी मानसून के दृष्टिगत शहर में जलभराव की समस्या से निपटने हेतु विस्तृत कार्ययोजना पर चर्चा की गई।

बैठक में सभी बड़े-छोटे नालों का सीमांकन तत्काल पूर्ण कर सफाई कार्य करने, नालों पर हुए अतिक्रमण को चिन्हित कर नियमानुसार हटाने की कार्यवाही करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए ताकि पानी का बहाव बाधित न हो। बैठक में निर्देश दिए गए कि क्षेत्र में स्थित जीर्ण-शीर्ण एवं जर्जर भवनों का सर्वे किया जाए, ऐसे भवनों को खाली कराने हेतु भवन स्वामियों को नोटिस जारी किए जाएं, जिससे वर्षाकाल में किसी भी प्रकार की जनहानि से बचा जा सके। सभी शासकीय भवनों, अस्पतालों, स्कूलों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में अग्निशमन यंत्रों की उपलब्धता एवं कार्यशीलता की जांच की जाए।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

Random Posts

Home