वृंदावन ग्राम में कृषि एवं एलाइड विभाग की पाठशाला
वृंदावन ग्राम में कृषि एवं एलाइड विभाग की पाठशाला
विश्व पर्यावरण दिवस एवं अंतराष्ट्रीय योग दिवस के मध्य कृषि आधारित जिला स्तरीय प्राकृतिक कृषि कार्यशाला पर विकासखंड स्तरीय कृषक संगोष्ठी का आयोजन
सागर 20 जून 2026
मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार विश्व पर्यावरण दिवस एवं अंतराष्ट्रीय योग दिवस के मध्य कृषि आधारित जिला स्तरीय प्राकृतिक कृषि कार्यशाला पर विकासखंड स्तरीय कृषक संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन विकासखंड सागर के वृंदावन ग्राम मोकलपुर में किया गया।
उक्त कार्यक्रम में श्री रामकुमार यादव, श्री राजेश सैनी, दलहन निदेशालय, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग भारत सरकार से वरिष्ठ तकनीकी अधिकारी श्री सरजू पालीवाल, संयुक्त संचालक कृषि श्री राजेश त्रिपाठी, वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख कृषि विज्ञान केंद्र देवरी डॉ. आशीष त्रिपाठी, परियोजना संचालक "आत्मा" श्री एम के प्रजापति, उपसंचालक उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग श्री पी एस बडोले, जनपद सदस्य डॉ. कमलेश सिंह, कार्यालय मंत्री किसान मोर्चा रजनीश यादव, किसान मोर्चा से बसंत मीणा, पूर्व सरपंच श्री टीकाराम पटेल, श्री पंकज कुमार जैन, प्रगतिशील किसान श्री राहुल कुमार जैन, अनुविभागीय अधिकारी कृषि सागर श्री अनिल राय, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी क्रमशः सागर श्री आर डी लड़िया, विकासखंड तकनीकी प्रबंधक "आत्मा" श्री शैलेष पाण्डेय, विकासखंड तकनीकी प्रबंधक सागर श्री राजेश पड़रिया विकासखंड तकनीकी प्रबंधक राहतगढ़ श्री दिनेश अहिरवार तकनीकी सहायक प्रबंधक श्री लोकेंद्र जाटव एवं श्री कमलेश कुर्मी, ग्रामीण कृषि उद्यान विकास अधिकारी श्रीमती अमृता बड़कुल, पशुपालन विभाग से श्री विक्रांत सिंह, ए ई ओ श्री प्रवीण साहू सहित विभागीय कर्मचारी सहित 250 से अधिक कृषकों की उपस्थिति मे सपन्न हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत में सभी अतिथियों का स्वागत उपरांत श्री उपसंचालक कृषि श्री राजेश त्रिपाठी ने विश्व पर्यावरण एवं योग दिवस पर शासन की नीति को किसानों से साझा किया तथा प्रदेश एवं केंद्र के द्वारा चलाई जा रही विभागीय योजनाओं को बताया। उद्यान विभाग से श्री बडोले जी ने कृषि के साथ उद्यानकी फसलों को अपनाने के लिए अनुरोध किया। श्रीमती अमृता ने उद्यानकी की समस्त योजनाओं को किसानों के साथ साझा किया। वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ त्रिपाठी जी ने प्राकृतिक खेती को विस्तार से किसानों के बीच में रखकर उदाहरण सहित जीवामृत, बीजामृत आदि के बारे में विस्तार से जानकारी साझा की।
श्री प्रजापति नेशनल मिशन ऑन नेचुरल फार्मिंग अंतर्गत किसानों की सक्रिय भागीदारी के लिए अनुरोध कर रासायनिक खेती से होने वाले नुकसान की जानकारी विस्तार से दी।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें