सागर विधानसभा क्षेत्र में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की चरण पादुका यात्रा तीसरे दिन संत रविदास वार्ड पहुंची
*सागर विधानसभा क्षेत्र में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की चरण पादुका यात्रा तीसरे दिन संत रविदास वार्ड पहुंची*
सागर।संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की चरण पादुका यात्रा तीसरे दिन संत रविदास वार्ड में पहुंची आचार्य श्री विद्यासागर महाराज बस स्टैंड खुरई रोड से यात्रा का शुभारंभ डा भीमराव अम्बेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया।
यात्रा के समापन अवसर पर विधायक माननीय श्री शैलेंद्र जैन ने संबोधित करते हुए कहा कि यह यात्रा एक विशेष यात्रा है जो सामाजिक समरसता को एक महत्वपूर्ण क्रांति का स्वरूप देने का कार्य करेगी,और हम सभी हिन्दुओं को एक सूत्र में जोड़ने का कार्य करेगी। इस यात्रा में सभी धर्म के लोग गुरु जी की चरण पादुका लेकर चल रहे हैं । यह कार्यक्रम आपका हमारा सबका एकता का प्रतीक बने हम इस दिशा में कार्य कर रहे हैं ।
जन जन तक पहुंचाने का कार्य कर कर रहे हैं। उन्होंने उपस्थित सभी जन समुदाय को निमंत्रण पत्रिका देकर 12 अगस्त को ढाना हवाई पट्टी पर माननीय प्रधानमंत्री जी के कार्यक्रम में उपस्थित होने का आग्रह किया। कल की यात्रा काकागंज,पंतनगर एवं अंबेडकर वार्ड में पहुंचेगी।एकत्रीकरण दोपहर 3 बजे गुलाब बाबा मंदिर बावन टपरियों से होगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से रामकुमार साहू,जगन्नाथ गुरैया,विक्रम सोनी, मनीष चौबे रीतेश मिश्रा, प्रासुख जैन,श्रीकांत जैन,रानी चौधरी,धर्मेंद्र खटीक,प्रभु दयाल साहू,मुन्ना ठेकेदार,धर्म ठेकेदार,जय श्री चढ़ार,निर्भय घोसी,संजय अहिरवार,रामसिंह अहिरवार,रामू अहिरवार,देवेंद्र अहिरवार,गोलू कोरी, भरत अहिरवार, कृष्णकुमार पटेल,कैलाश हसानी,संतोष अहिरवार,अरमान सिद्दीकी,राधेश्याम ठेकेदार,सुमित यादव,सिंथिल पड़ेले,अरविंद चौधरी,शैलेंद्र नामदेव,रिंकू नामदेव,अमित जैन,नीलेश जैन,नीरज यादव,नरेश धानक,राजेश कुशवाहा,मुन्ना राठौर,गोपी पंथी,नर्मदा पटेल,कुलदीप खटीक,राहुल पड़ेले,प्रीतम पटेल,भगवान दास अहिरवार,अर्पित अहिरवार,दुर्गेश चौधरी,अंकित विश्वकर्मा उपस्थित
थे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें