*विधायक माननीय श्री शैलेंद्र जैन ने लाखा बंजारा झील से हटाई जा रही जलकुंभी के कार्य का किया निरीक्षण,
*विधायक माननीय श्री शैलेंद्र जैन ने लाखा बंजारा झील से हटाई जा रही जलकुंभी के कार्य का किया निरीक्षण, गति एवं संसाधन बढ़ाने के दिए निर्देश*
सागर। विधायक माननीय श्री शैलेंद्र जैन ने लाखा बंजारा झील में रायकवार समाज द्वारा निकाली जा रही जलकुंभी के कार्य का निरीक्षण किया, उल्लेखनीय है कि स्मार्ट सिटी के माध्यम से लाखा बंजारा झील का गहरीकरण एवं पुनर्निर्माण का कार्य किया जा रहा है जिसमें इस बारिश मैं पानी भरने के कारण तालाब में काफी जलकुंभी फैल गई है तालाब की सुंदरता कम हो गई है और शहर के ड्रेनेज के पानी के 55 नाले टेपिंग होने के बाद तालाब में गंदा पानी जाने से रोक दिया गया है अब तालाब में पूर्ण रूप से शुद्ध वर्ष का जल है परंतु जलकुंभी के कारण उसकी सुंदरता छुप गई है इसके लिए विधायक शैलेंद्र जैन ने स्मार्ट सिटी प्रशासन को जलकुंभी हटाने का निर्देश दिए हैं जिसका कार्य जारी है उन्होंने तालाब पर पहुंचकर इस कार्यक्रम निरीक्षण किया और कार्य की गति को बढ़ाने के लिए जेसीबी मशीन एवं डंपर की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए और 15 अगस्त के पूर्व तालाब की जलकुंभी को हटाने के लिए निर्देशित किया
।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें