विधायक माननीय शैलेंद्र जैन एवं रोटरी गवर्नर ने किया जिला चिकित्सालय के रोटरी आहार केंद्र का निरीक्षण।
विधायक माननीय शैलेंद्र जैन एवं रोटरी गवर्नर ने किया जिला चिकित्सालय के रोटरी आहार केंद्र का निरीक्षण।
*मरीजों एवं उनके परिजनों के लिए बड़ी राहत देता है रोटरी आहार केंद्र: माननीय श्री शैलेंद्र जैन*
सागर।विधायक माननीय श्री शैलेंद्र जैन एवं रोटरी क्लब सागर की डिस्ट्रिक्ट गवर्नर ऋतु ग्रोवर ने जिला चिकित्सालय पहुंचकर वहां पर लगभग 19 वर्षो से संचालित रोटरी आहार केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान विधायक माननीय श्री शैलेंद्र जैन ने संस्था कि सराहना करते हुए कहा कि जिला चिकित्सालय में जिले भर के गरीब मरीज अपने इलाज कराने आते हैं ऐसी स्थिति में उनके अटेंड रोको यहां पर रुक मरीजों की सेवा एवं दवाइयां लाने हेतु या रुकना पड़ता है ऐसे स्थिति में वे इतने सक्षम नहीं होते हैं कि किसी भोजनालय या रेस्टोरेंट में जाकर खाना खा सके उनके लिए रोटरी आहार केंद्र द्वारा मात्र ₹10 में भोजन की उपलब्धता वरदान के समान है। डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रितु ग्रोवर ने भी संस्था के कार्यों की सराहना की। आहार केंद्र की जरूरतों के लिए विधायक माननीय शैलेंद्र जैन में संस्था को आश्वस्त किया कि कोई भी वो सकता हूं आप मुझे सूचित करिए उसकी पूर्ति मेरे द्वारा की जाएगी।संस्था में कार्यरत कमल जैन एवं उनके साथी जो लगभग 19 वर्ष से रोटरी आहार केंद्र का संचालन कर रहे हैं उनको रोटरी क्लब सागर द्वारा सम्मानित किया गया और उन्हें संस्था की ओर से नगद राशि प्रदान की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से असिस्टेंट गवर्नर आभा आनंद, प्रिंस जैन,अर्पित अग्रवाल, डा अरुण सराफ,डा आर एस जयंत,डा नीना गिडियन,जी एल अग्रवाल,नेवी जैन,सुबोध जैन,विनीत जैन ताले वाले,अभिनव जैन,महेंद्र पंचरतन,ऋतुराज जैन,विनीता राजपूत,डा आर के पाठक,संजीव चौरसिया,राजीव चौरसिया,राजेश शर्मा,देवेश गर्ग सहित बड़ी संख्या में समाजसेवी एवं रोटरी से जुड़े हुए लोग उपस्थित थे
।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें