लोकल फॉर वोकल को बढ़ावा देने के लिए मंत्री श्री राजपूत ने सपत्नीक खरीदी पूजन सामग्रीसागर 30 अक्टूबर 2024लोकल फॉर वोकल को बढ़ावा देने के लिए खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती सविता सिंह राजपूत के साथ स्थानीय बाजार में पहुंचकर स्थानीय व्यापारियों से मिट्टी के दिए सहित पूजन सामग्री खरीदी एवं कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के द्वारा लोकल फॉर वोकल को बढ़ावा देने के लिए हम सबको स्थानीय व्यक्तियों से मिट्टी से निर्मित पूजन सामग्री को खरीदना चाहिए जिससे कि हमारे दूर दराज के कुम्हार, प्रजापति समाज के व्यक्ति आगे बढ़ सकें एवं आर्थिक रूप से समृद्ध हो सके। मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के द्वारा सहायता समूह की बहनों को आर्थिक रूप से समृद्ध बनाने के लिए सभी संभव प्रयास किया जा रहे हैं और दीपावली के शुभ अवसर पर उनके द्वारा निर्मित मिट्टी के दिए सहित अन्य पूजन सामग्री हम सबको खरीद कर पूजन करना चाहिए। मंत्री श्री राजपूत अपनी धर्मपत्नी श्रीमती सविता राजपूत सहित अन्य परिजनों के साथ कपड़े का थैला लेकर पूजन सामग्री खरीदने बाजार में गए जहां उन्होंने दीपावली के शुभ अवसर पर उपयोग होने वाली पूजन सामग्री को खरीदा।
लोकल फॉर वोकल को बढ़ावा देने के लिए
मंत्री श्री राजपूत ने सपत्नीक खरीदी पूजन सामग्री
सागर 30 अक्टूबर 2024
लोकल फॉर वोकल को बढ़ावा देने के लिए खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती सविता सिंह राजपूत के साथ स्थानीय बाजार में पहुंचकर स्थानीय व्यापारियों से मिट्टी के दिए सहित पूजन सामग्री खरीदी एवं कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के द्वारा लोकल फॉर वोकल को बढ़ावा देने के लिए हम सबको स्थानीय व्यक्तियों से मिट्टी से निर्मित पूजन सामग्री को खरीदना चाहिए जिससे कि हमारे दूर दराज के कुम्हार, प्रजापति समाज के व्यक्ति आगे बढ़ सकें एवं आर्थिक रूप से समृद्ध हो सके।
मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के द्वारा सहायता समूह की बहनों को आर्थिक रूप से समृद्ध बनाने के लिए सभी संभव प्रयास किया जा रहे हैं और दीपावली के शुभ अवसर पर उनके द्वारा निर्मित मिट्टी के दिए सहित अन्य पूजन सामग्री हम सबको खरीद कर पूजन करना चाहिए। मंत्री श्री राजपूत अपनी धर्मपत्नी श्रीमती सविता राजपूत सहित अन्य परिजनों के साथ कपड़े का थैला लेकर पूजन सामग्री खरीदने बाजार में गए जहां उन्होंने दीपावली के शुभ अवसर पर उपयोग होने वाली पूजन सामग्री को खरीदा।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें