सागर जिला सीएम हेल्पलाइन निराकरण में पहली बार प्रदेश में टॉप फाइव में ,कलेक्टर ने सभी विभाग अधिकारियों को दी बधाई

सागर जिला सीएम हेल्पलाइन निराकरण में पहली बार प्रदेश में टॉप फाइव में ,

कलेक्टर ने सभी विभाग अधिकारियों को दी बधाई


सागर 22 अक्टूबर 2024 
सागर जिला सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों के निराकरण में पहली बार मध्य प्रदेश के सभी जिलों की ग्रेडिंग में सागर जिला टॉप फाइव पर आने पर कलेक्टर श्री संदीप जी आर ने सभी विभाग अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि सभी विभाग अधिकारियों ने पूरे मनोयोग से सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों के निराकरण के लिए कार्य किया है जिसमें आज सागर जिला मध्य प्रदेश में पांचवें स्थान पर आया है ,इसके लिए बनाए रखने के लिए सभी विभाग अधिकारी इसी प्रकार कार्य करेंगे।

कलेक्टर श्री संदीप जी आर ने बताया कि मध्य प्रदेश शासन के द्वारा प्रत्येक माह में सभी जिलों की सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों के निराकरण की ग्रेडिंग की जाती है इसी ग्रेडिंग में आज सागर जिला पांचवें स्थान पर आया है। उन्होंने सभी विभाग अधिकारियों से कहा कि इसी प्रकार और मेहनत से साथ कार्य करें जिससे कि अगले माह सागर मध्य प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहे। इसी प्रकार जिला पंचायत सागर भी सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों के निराकरण में मध्य प्रदेश में द्वितीय स्थान पर रहा जबकि नगर निगम सागर चौथे स्थान पर रहा ।उन्होंने सभी नगर निगम जिला पंचायत की अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी बधाई दी है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

Random Posts

Home