खाद्य सुरक्षा प्रशासन, खाद्य आपूर्ति एवं राजस्व विभाग की संयुक्त कार्यवाही
खाद्य सुरक्षा प्रशासन, खाद्य आपूर्ति एवं राजस्व विभाग की संयुक्त कार्यवाही
सागर 29 अक्टूबर 2024
कलेक्टर श्री संदीप जी आर के आदेश एवं देवरी एसडीएम के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा प्रशासन एवं खाद्य आपूर्ति एवं राजस्व विभाग द्वारा संयुक्त कार्यवाही की गई । मिठाई दुकानों से मावा पेडा, चेना,मावा, पनीर के नमूने लिये गए। चांदी के वर्क की जॉच प्राथमिक स्तर पर करने पर अमानक पाए जाने पर 20 किलोग्राम बर्फी मौके पर नष्ट कराई गई। उक्त कार्यवाही के दौरान 5 घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग करते पाये जाने पर कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी पलक खरे द्वारा जप्त किये गए एवं हिदायत दी गई कि, व्यवसायिक उपयोग हेतु व्यवसायिक सिलेंडर का उपयोग करें।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें