आनंद विभाग के द्वारा संभागीय स्तर पर आनंद सहयोगी प्रशिक्षण कार्यक्रम
सागर 17 अक्टूबर 2024
राज्य आनंद विभाग के द्वारा संभागीय स्तर पर आनंद सहयोगी प्रशिक्षण कार्यक्रम क्षेत्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायत राज प्रशिक्षण केन्द्र नौगांव जिला छत्तरपुर में 14 से 16 अक्टूबर तक आयोजित किया गया । जिसमें सागर जिला के पंचायत, नगरीय , राजस्व एवं शिक्षा विभाग के 56 कर्मचारी शामिल हुये । कार्यक्रम को श्री लखन लाल असाटी संभागीय समन्वयक आनंद विभाग , श्री रामकेश टेकाम जिला संपर्क व्यक्ति जिला सागर, श्रीमति आशा असाटी मास्टर ट्रेनर्स, श्रीमति कमलेश शुक्ला दमोह मास्टर ट्रेनर्स, एवं अनिल राय सागर मास्टर ट्रेनर्स द्वारा प्रशिक्षण संचालित किया गया । साथ ही श्रीराम दुवे जिला नोडल अधिकारी आनंद विभाग सागर भी प्रशिक्षण में उपस्थित रहें । सभी कर्मचारी प्रशिक्षण उपरांत आत्मिक प्रसन्न हुये । एवं उन्होंने अपने विचार भी व्यक्त किये खुरई के उपयंत्री कपिल मोर ने कहा मैं पहले दूसरे के कार्यो में कमी निकलता था परंतु आज इस प्रशिक्षण से मैंने आपने आप को पहली बार जाना है । श्री गजेन्द्र बोहत ने कहा सबसे पहले अपने संबंधियों से रिश्तों को ठीक करूंगा एवं अपने क्रोध पर नियंत्रण की राह मिली है । बण्डा के रोजगार सहायक विवेक ने कहा आज प्रशिक्षण के मौन सत्र में स्वयं के जीवन उद्देश्य को समझ पाया । रोजगार सहायक राजकुमार यादव ने कहा प्रशिक्षण पूर्व तक मैं कुछ और था और अब मेरा दृष्टिकोण एवं नजरिया ही बदल गया है । नगर पालिका के आशीष विश्वकर्मा ने कहा पहले मोबाईल चलाने की लत से छुटकारा नही कर कर पा रहे थे परंतु इस प्रशिक्षण उपरांत वह इसे करने में सक्षम हुये है । एक साथी ने अपने अंतरआत्मा की आवाज सुनते हुये इस प्रशिक्षण से आजीवन गुटखा का त्याग कर दिया । सभी कर्मचारी इस भाव से प्रसन्न थे कि अभी तक बहुत प्रशिक्षण लिये परंतु यह प्रशिक्षण सिर्फ स्वयं को जानने एवं स्वयं को समझने एवं अपनी गलतियों को सुधारने का अवसर मिला । इसलिये सभी ने आनंद विभाग एवं कलेक्टर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सागर एवं सभी अधिकारियों का धन्यवाद प्रेषित किया जिन के कारण वह अपने जीवन के इस विशेष प्रशिक्षण में शामिल हो पाये । सभी ने कहा इस प्रशिक्षण को वह स्वयं में एवं कार्यक्षेत्र मे भी जारी रखेगे।