विद्यार्थियों के स्वास्थ्य के लिए आयुर्वेद गतिविधियों के जानकारी दी गई

विद्यार्थियों के स्वास्थ्य के लिए आयुर्वेद गतिविधियों के जानकारी दी गई 

सागर 26 अक्टूबर 2024

 जिला आयुष अधिकारी श्री जोगेंद्र सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में नवम आयुर्वेद दिवस " वैश्विक स्वास्थ्य के लिए आयुर्वेद नवाचार "पर कार्ययोजना के अंतर्गत आज  विद्यार्थियों के स्वास्थ्य के लिए आयुर्वेद गतिविधियों के लिए  कार्यालय के  अधीनस्थ शासकीय औषधालय एवं चिकित्सालय द्वारा विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों मैं जाकर छात्र एवं छात्राओं को दिनचर्या एवं ऋतुचार्य का महत्व बताया, जिला आयुष चिकित्सालय में स्वर्ण प्राशन कराकर उसके महत्व को बताया,
आयुर्वेद थीम पर वाद विवाद,  चित्रकला एवं रंगोली प्रतियोगिता कराकर पुरस्कार वितरित किए, सदाचार अचार रसायन आदि के महत्व को समझाया, विद्यालयों में योग कराकर  स्वस्थ रहने के लिए नियमित योग का पालन करें एवं चिकित्सालय में आए हुए मरीजों को नवम आयुर्वेद दिवस के सेल्फी प्वाइंट के साथ फोटो लेकर मंत्री जयंती का उद्देश्य बताया गया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

Random Posts

Home