ज्ञानसागर कॉलेज में भारत स्काउट/गाइड द्वारा रोवर / रेंजर यूनिट के संचालन हेतु सेमीनार का आयोजन

ज्ञानसागर कॉलेज में भारत स्काउट/गाइड द्वारा रोवर / रेंजर यूनिट के संचालन हेतु सेमीनार का आयोजन

सागर 10 अक्टूबर 2024
भारत स्काउट एवं गाइड म.प्र. जिला संघ सागर द्वारा ज्ञानसागर कॉलेज में नवीन भारत स्काउट/गाइड रोवर रेंजर यूनिट के संचालन हेतु प्राचार्य डॉ. राजेन्द्र कुमार जैन, श्री गोविंद कुमार एच.ओ.डी., श्री सुजीत दीक्षित शिक्षक, श्री पीयूष पाठक, श्री राजीव सारास्वत, एवं समस्त स्टॉफ से भेट कर नवीन यूनिट संचालन हेतु सेमीनार के सफल आयोजन में सहयोग किया, इस दौरान श्री प्रयांक गुप्ता/श्री विशाल अहिरवार रोवर द्वारा प्राचार्य महोदय का स्कार्फ पहनाकर स्वागत किया गया। साथ ही श्रीमती शालिनी जैन स्टेट कोऑर्डिनेटर मैसेंजर ऑफ पीस, सुश्री ज्योति यादव  स्टेट कोऑर्डिनेटर रोवर रेंजर ग्रोथ, श्री कुलदीप अहिरवार राष्ट्रपति रोवर एवं श्री विशाल अहिरवार रोवर ने भी भेंट की।

सेमीनार में श्रीमती शालिनी जैन द्वारा मेसेंजर ऑफ पीस/वॉज्म/वेगस/क्लैप/स्काउट-गाइड नियम/प्रतिज्ञा आदि की जानकारी दी, ज्योति यादव द्वारा प्रवेश से राष्ट्रपति रोवर / रेंजर ग्रोथ के बारे में जानकारी दी, स्काउट-गाइड में रोजगार के अवसर कैसे प्राप्त करें आदि के बारे में जानकारी प्रदान की।

 श्री कुलदीप अहिरवार द्वारा जम्बूरी/ऐडवेंचर / ट्रेकिग आदि के बारे में जानकारी प्रदान की। प्राचार्य  द्वारा स्काउट में जुड़ने के लाभ आदि की जानकारी समस्त छात्र/छात्राओं को दी। सेमीनार में स्काउट-गाइड के समस्त स्टॉफ एवं छात्र-छात्राओं द्वारा पूछे गये प्रश्नों का बारी-बारी से उत्तर देकर उनको स्काउटिंग/गाइडिंग के लाभ आदि के बारे जानकारी प्रदान की। अंत में प्राचार्य  द्वारा सभी का आभार देकर कर सेमीनार का समापन किया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

Random Posts

Home