आयुष विभाग द्वारा एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण किया गया
सागर 08 अक्टूबर 2024
आयुष विभाग द्वारा एवं कलेक्टर श्री संदीप जी आर के द्वारा दिए गए निर्देशन में सागर के 29 आयुष अरोग्य मंदिर, 30 आयुष औषधालय चिकित्सालय में एवं जिला आयुष कार्यालय में जिला आयुष अधिकारी सह संभागीय अधिकारी एवम् समस्त स्टाफ द्वारा एक पेड़ मां के नाम से एक जिला एक औषधि उत्पाद द्वारा चयनित सहजन के पौधो को रोपित किया गया। ग्रामीण क्षेत्रों में सहजन के लाभों के बारे में बताया गया एवं ग्रामीणों को इसकी खेती करने हेतु प्रेरित किया गया और आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों के माता पिता को इसकी जानकारी भी दी गई।