उपार्जन केंद्रों पर मूलभूत सुविधाएं कराएं सुनिश्चितगुणवत्ता मानक के साथ की जाए उपार्जन की प्रक्रियाएसडीएम करें उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण ___कलेक्टर श्री संदीप जी आरजिला उपार्जन समिति की बैठक संपन्न

उपार्जन केंद्रों पर मूलभूत सुविधाएं कराएं सुनिश्चित

गुणवत्ता मानक के साथ की जाए उपार्जन की प्रक्रिया

एसडीएम करें उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण

 ___कलेक्टर श्री संदीप जी आर


जिला उपार्जन समिति की बैठक संपन्न


सागर 07 मार्च 2025
कलेक्टर श्री संदीप जी आर ने जिला उपार्जन समिति की बैठक में निर्देश दिए हैं कि समस्त उपार्जन केंद्रों पर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराएं। उपार्जन की प्रक्रिया में गुणवत्ता के साथ कोई समझौता नहीं किया जाए साथ ही एसडीएम लगातार उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण करें। बैठक में जिला उपार्जन समिति के सभी सदस्य मौजूद थे।
कलेक्टर श्री संदीप जी आर ने निर्देश दिए कि रबी उपार्जन के समय सभी उपार्जन केंद्रों पर आवश्यक सुविधाएं जिसमें प्रमुख रूप से पेयजल, छाया, बैठने के लिए आवश्यक व्यवस्था की जावे, साथ में शौचालय की व्यवस्था भी की जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी स्थिति में हमारे किसान भाइयों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि उपार्जन के समय सभी एसडीएम एवं संबंधित अधिकारी लगातार निरीक्षण करें। सभी उपार्जन केंद्रों के तौल कांटों के सत्यापन का कार्य भी किया जाए।

कलेक्टर श्री संदीप जी आर ने रबी विपणन वर्ष 2025 _26 हेतु सामान्य जानकारी के लिए उत्पादन केंद्रों पर फ्लेक्स लगाने के लिए निर्देश दिए एवं फ्लेक्स में निम्न निर्देश अंकित कराएं जिसमें
गेहूं उपार्जन दिनांक ,कृषक द्वारा गेहूं उपार्जन हेतु स्लॉट बुकिंग (WWW.mpeuparjan.nic.in) की जानकारी उल्लिखित रहे।

उल्लेखनीय है कि ई-उपार्जन पोर्टल पर पंजीकृत/सत्यापित कृषक द्वारा म्वयं के मोबाईल/एम.पी. ऑनलाइन/सी.एस.सी/ग्राम पंचायत/लोक सेवा केन्द्र/इंटरनेट कैफे उपार्जन केन्द्र से स्लॉट बुकिंग की जा सकती है। स्लॉट की वैद्यता अवधि 7 कार्य दिवस होगी।
कृषक द्वारा विक्रय की जाने वाली संपूर्ण उपज की स्लॉट बुकिंग एक समय में ही करनी होगी। आंशिक स्लॉट बुक्रिम/आंशिक विक्रय नहीं किया जा सकेगा।
उपार्जन का कार्य सोमवार से शुक्रवार तक किया जायेगा एवं उपज विक्रय हेतु इसी अवधि की स्लॉट बंकिंग की जा सकेगी।

कृषक द्वारा उपज विक्रय हेतु तहसील अंतर्गत (जहां कृषक की भूमि है) किसी भी उपार्जन केन्द्र पर चयन किया जा सकेगा। कृषक की भूमि एक से अधिक तहसील में स्थित होने पर उनके द्वारा किसी एक तहसील के उपार्जन केन्द्र का चयन किया जा सकेगा, जहां पर पंजीकृत भूमि की उपज का विक्रय किया जा सकेगा।

निर्धारित दिवस में उपार्जन केन्द्र की तौल क्षमता अनुसार स्लॉट बुक होने पर कृयक को आगामी रिक्त क्षमता वाले दिवस हेतु स्लॉट बुक करना होगा।
कृषक द्वारा निर्धारित उपार्जन केन्द्र पर स्लॉट बुकिंग करने के उपरांत अन्य केन्द्र पर कृषक पंजीयन परिवर्तन/स्थानातंरण की सुविधा नहीं होगी।

कलेक्टर श्री संदीप जी आर ने निर्देश दिए कि समस्त उपार्जन सुविधा केन्द्र पर कृषक तौल पर्ची से और निर्देशों का पालन करके ही करें। तौल उपरांत कृषक तौल पर्ची जमा करें एवं रसीद प्राप्त करें। 
कृषकों को उपज का मूल्य सामान्यतः 5 दिन (अधिकतम 7 दिन में) कृषक के आधार नम्बर से लिंक बैंक खाते में पीएफएमएस के माध्यम से समर्थन मूल्य की राशि का भुगतान किया जायेगा एवं इसकी सूचना एस एम एस द्वारा भी दी जावेगी।
 
कलेक्टर ने गेहूं उपार्जन केंद्रों का एसडीएम, तहसीलदार एवं संबंधित अधिकारी को लगातार निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि निरीक्षण के दौरान रबी विपणन वर्ष 2025-26 गेहूं उपार्जन केन्द्र का निरीक्षण में प्रमुख रूप से देखें। साथ ही नमीमापक यंत्र, छन्ने , तुलाई मशीन, सिलाई मशीन, बारदानों की उपलब्धता तथा केन्द्र पर संभावित खरीदी अनुसार बारदानों की आवश्यकता की व्यवस्था भी देखें।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भोपाल में प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों पर प्रशासन सख्त! सागर DEO ने मांगा जवाब

संयुक्त संचालक लोक शिक्षण ने शिक्षक बनकर बच्चों को पढ़ाई गणित

भाजपा वरिष्ठ नेता राजेंद्र सिंह मोकलपुर के निधन पर शोक की लहर, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत अंतिम यात्रा में हुए शामिल