मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने होली पर प्रदेशवासियों को दीं बधाई और शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने होली पर प्रदेशवासियों को दीं बधाई और शुभकामनाएं
सागर 13 मार्च 2025
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सत्य,अधर्म एवं अत्याचार पर भक्ति की जीत के प्रतीक पर्व होली पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों से होली की पवित्र अग्नि में सभी नकारात्मक तत्वों को समर्पित कर जीवन में मंगल और शुभता का वरदान मांगने का आव्हान किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि होली पर हम सभी देश और समाज के प्रति अपने अमूल्य योगदान की सिद्धि का संकल्प लें।
क्रमांक 126/776/2025
खाद्य मंत्री श्री राजपूत ने प्रदेशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं
सागर 13 मार्च, 2025
खाद्य मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने प्रदेशवासियों को रंगों के त्यौहार होली की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा है कि होली का त्यौहार आनंद, एकता, आत्मीयता, त्याग और भाईचारे का प्रतीक है। श्री राजपूत कहा कि होली कि पवित्र अग्नि में बुराई और नकरात्मकता का दहन करना चाहिए।
मंत्री श्री राजपूत ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि होली का त्यौहार हर्षोल्लास और उमंग के साथ मैत्री पूर्ण वातावरण में मनायें।
क्रमांक 127/777/2025 फोटो G संलग्न
आयुष विभाग द्वारा शिविर का आयोजन किया गया
सागर 13 मार्च 2025
राष्ट्रीय आयुष मिशन अंतर्गत प्राप्त निर्देशानुसार प्रदेश के समस्त आयुष्मान आरोग्य मंदिर आयुष में विशेष स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता हेतु प्रत्येक माह की 14 तारीख को एक निर्धारित थीम अनुसार सागर जिले के 29 आयुष्मान आरोग्य मंदिर औषधालयों में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन जिला प्रशासन के निर्देशन में किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य जनसमुदाय को अधिक से अधिक लाभ एक दिवस में उपलब्ध कराया जाना है।
जिला आयुष अधिकारी डॉ. जोगेन्द्र सिंह ठाकुर नें बताया कि होली पर्व होनें के कारण शिविर 12 मार्च 2025 को आयोजित किया गया। जिसका विषय नवजात और शिशु स्वास्थ्य देखभाल सेवायें आयुष विधाओं से ईलाज किया गया। शिविर आयोजन प्रातः 10 बजे से सायं 4 बजे तक किया गया इन स्वास्थ्य शिविरों में सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण नैदानिक जॉच जैसे मधुमेह, हीमोग्लोबिन आदि की जॉच भी की जाकर 3841 रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क औषधियाँ प्रदाय की गयी।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें