अवैध कच्ची मदिरा के अड्डों पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 1.08 लाख की सामग्री जब्त

➡️ अवैध कच्ची मदिरा के अड्डों पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 1.08 लाख की सामग्री जब्त

कलेक्टर श्री संदीप जी आर के आदेशानुसार तथा सहायक आयुक्त आबकारी श्रीमती कीर्ति दुबे के निर्देशन में आबकारी विभाग सागर द्वारा अवैध कच्ची मदिरा निर्माण के विरुद्ध सघन अभियान चलाया गया। अभियान के अंतर्गत दिनांक 20.12.2025 को खुरई क्षेत्रांतर्गत एवं दिनांक 25.12.2025 को बीना क्षेत्रांतर्गत समूहिक रूप से कार्रवाई की गई। इस दौरान कच्ची मदिरा निर्माण के अवैध अड्डों पर छापेमारी की गई तथा ढाबों व टपरों की तलाशी ली गई।

कार्रवाई के दौरान कुल 11 न्यायालयीन प्रकरण पंजीबद्ध किए गए। मौके से 25 पाव व्हिस्की मदिरा, 03 केन पॉवर बीयर, 36 लीटर कच्ची मदिरा एवं 985 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद कर आबकारी अधिनियम के तहत विधिवत कब्जा लिया गया। जप्त मदिरा, महुआ लाहन एवं मदिरा निर्माण सामग्री की कुल अनुमानित कीमत ₹1,08,700/- आंकी गई है। अवैध मदिरा निर्माण एवं विक्रय के विरुद्ध ऐसी कार्रवाइयाँ आगे भी निरंतर जारी रहेंगी।

CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Home Department of Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sagar

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भोपाल में प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों पर प्रशासन सख्त! सागर DEO ने मांगा जवाब

संयुक्त संचालक लोक शिक्षण ने शिक्षक बनकर बच्चों को पढ़ाई गणित

भाजपा वरिष्ठ नेता राजेंद्र सिंह मोकलपुर के निधन पर शोक की लहर, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत अंतिम यात्रा में हुए शामिल