भोपाल से सागर दमोह होते धनबाद और चोपन के लिए मिली दो नई ट्रेन*
*भोपाल से सागर दमोह होते धनबाद और चोपन के लिए मिली दो नई ट्रेन*
प्रेस विज्ञप्ति सादर प्रकाश नार्थ प्रेषित
27th Dec 2025
रेल सूत्रों से प्राप्त जानकारी के आधार पर रेलसेवा सुधार समिति अध्यक्ष रवि सोनी ने बताया कि
भोपाल से सागर दमोह कटनी मुड़वारा सिंगरौली होते हुए दो नई गाड़ियों की अनुमति रेल्वे बोर्ड ने दी है। ज्ञात रहे वर्ष 2002 में समिति ने आम यात्रियों की सुविधा हेतु तीन पेसेजर ट्रेनों 1चोपन कटनी पैसेंजर 2 ,कटनी बीना पैसेंजर 3 बीना भोपाल पैसेंजर को आपस में मर्ज करके *भोपाल से चोपन* लंबी दूरी की पैसेंजर ट्रेन चलाए जाने हेतु मांग की थी जिसे तात्कालिक रूप फरवरी 2003 में *भोपाल हावड़ा* एक्सप्रेस के रूप नई ट्रेन परिचालित कर भरपाई की गई थी।
रेल प्रशासन ने ट्रेन क्र 11631 भोपाल धनबाद भोपाल त्रिसाप्ताहिक एक्सप्रेस भोपाल से प्रत्येक सोमवार, गुरुवार एवं शुक्रवार शाम 20:55 पर रवाना होगी और अगले दिन शाम 20:30 पर धनबाद पहुँचेंगी। वापसी में 11632 एक्सप्रेस धनबाद से प्रत्येक रविवार, बुधवार एवं शनिवार को सुबह 7:20 को रवाना होकर अगके दिन सुबह 7:00 बजे भोपाल पहुँचेंगी। इस ट्रेन की कोच संरचना : 01 वातानुकूलित प्रथम/टू टियर, 01 वातानुकूलित टू टियर, 01 वातानुकूलित थ्री टियर/टू टियर, 04 वातानुकूलित थ्री टियर, 11 स्लिपर, 04 द्वितीय साधारण, 02 एसएलआर कुल 24 ICF कोच रहेगे।
इस ट्रेन के दोनों दिशाओं में विदिशा, गंज बसौदा, बीना, सागर, दमोह, कटनी मुडवारा, खन्नाबंजारी, ब्यौहारी, मारवास ग्राम, सराय ग्राम, बरगवां, सिंगरौली, करेला रोड, मिर्चाधुरी, ओबरा डैम, चोपन, रेणुकूट, नगर उंझारी, गढ़वा, गढ़वा रोड, डॉल्टन गंज, बरवाडीह, लातेहार, टोरी,ख़ालरी, पतरातू, राँची रोड, बोकारोथर्मल, चन्द्रपुरा, कत्रासगढ़, स्टेशनो पर ठहराव रहेगे।
11633भोपाल चोपन साप्ताहिक एक्सप्रेस प्रत्येक रविवार को शाम 20:55 पर रवाना होगी और अगले दिन सुबह 10:30 पर चोपन पहुँचेंगी। वापसी में 11634 एक्सप्रेस चोपन से प्रत्येक सोमवार को शाम 17:10 को रवाना होकर अगके दिन सुबह 7:00 बजे भोपाल पहुँचेंगी।
इस ट्रेन की कोच संरचना : 01 वातानुकूलित प्रथम/टू टियर, 01 वातानुकूलित टू टियर, 01 वातानुकूलित थ्री टियर/टू टियर, 04 वातानुकूलित थ्री टियर, 11 स्लिपर, 04 द्वितीय साधारण, 02 एसएलआर कुल 24 ICF कोच रहेगे।
इस ट्रेन का दोनो दिशाओं में भोपाल, विदिशा, गंज बसौदा, बीना, सागर, दमोह, कटनी मुरवाड़ा, खन्ना बंजारी, ब्यौहारी, मारवास ग्राम, सराय ग्राम, बरगवां, सिंगरौली, करेला रोड, मिर्चा धुरी, ओबरा डैम, स्टेशनों पर ठहराव रहेगे। परिचालन की तिथि रेल्वे ने अभी घोषित नहीं की। रेल सेवा सुधार समिति कल दोपहर 3बजे सागर स्टेशन पर चल रहे विभिन्न कार्यों का निरीक्षण कर यात्रियों को आरही समस्याओं को स्वयं देखेगी।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें