निगम सफाईमित्र शहरवासियों के साथ मिलकर ऐसे प्रयास करें की शहर में दूर दूर तक देखने पर स्वच्छता ही नजर आये रू निगमायुक्त श्री राजकुमार खत्री

निगम सफाईमित्र शहरवासियों के साथ मिलकर ऐसे प्रयास करें की शहर में दूर दूर तक देखने पर स्वच्छता ही नजर आये रू निगमायुक्त श्री राजकुमार खत्री
नगर निगम आयुक्त श्री राजकुमार खत्री ने स्वच्छ सर्वेक्षण की तैयारियों के तहत शहर का निरीक्षण किया
स्वच्छ सर्वेक्षण के घटक विजिबल क्लीनलीनेस का विशेष ध्यान रखते हुए साफ-सफाई सुनिश्चित होः- निगमायुक्त
सागर दिनांक 22 दिसम्बर 2025/सागर शहर में गली-मोहल्ले की सड़के, नाले-नालियाँ हों या शहर में पार्क, मैदान और मुख्यमार्ग प्रत्येक सार्वजनिक जगह पर विशेष सफाई अभियान चलाकर संबंधित नगर निगम सफाईमित्र साफ-सफाई सुनिश्चित करें। शहरवासियों को स्वच्छता बनाये रखने हेतु लगातार प्रेरित कर उनके साथ मिलकर ऐसे प्रयास करें की शहर में दूर-दूर तक देखने पर स्वच्छता ही नजर आये। उक्त निर्देश निगमायुक्त श्री राजकुमार खत्री ने सोमवार को सुबह सुबह शहर का निरीक्षण करते हुए दिये। उन्होंने स्वच्छ सर्वेक्षण में सागर को अब्बल बनाने हेतु विजिबल क्लीनलीनेस घटक को विशेष ध्यान में रखते हुए छोटे छोटे पहलुओं पर मुस्तैदी से कार्य कर शहर को हर प्रकार से स्वच्छ बनाने के निर्देश दिये। उन्होंने कटरा बाजार में जगह-जगह लगे बैनर पोस्टर निकलवाये और अवैध अतिक्रमण कर दुकाने लगाने वाले व्यापारियों की सामग्री जब्त कराई। उन्होंने कहा की कटरा मुख्य बाजार पूरी तरह व्यवस्थित साफ स्वच्छ सुंदर दिखे इसके लिए सभी रहवासियों व्यापारियों का जागरूक होना और सहयोग करना अनिवार्य है। उन्होंने कहा की कटरा बाजार में सड़कों पर चार पहिया वाहनों की स्थाई पार्किंग न हो, लम्बे समय तक वाहन एक ही स्थान पर खड़ा देखकर सफाईमित्र उक्त वाहन मालिक और ट्रैफिक पुलिस के माध्यम से वाहन हटवाएँ। लम्बे समय तक वाहन एक ही स्थल पर खड़े रहने पर रोड स्वीपिंग के दौरान उसके नीचे स्वीपिंग नहीं हो पाती और कचरा पड़ा रह जाता है और वाहन हटने पर वह दिखाई देता है। सफाईमित्रों की मेहनत के बाद भी शहर गंदा दिखाई देता है। इसी प्रकार बैनर पोस्टर पर धूल मिट्टी जमी गन्दी दिखती हैं और जगह जगह कटे फ़टे बेनरो सहित दिवार पर चिपके पोस्टर आदि विजिबल स्वच्छता को प्रभावित करते हैं। ऐसे सभी कारणों को चिन्हित कर नोट करें और शीघ्रअतिशीघ्र इन कारणों को समाप्त करें ताकि शहर सब ओर से स्वच्छ सुंदर और आकर्षक दिखे।
--------------------------------------------------------------- 
सीएन्डडी वेस्ट यानि टूटे मकानों का मलवा ईट, गिट्टी, पत्थर, लकड़ी आदि अन्य सामग्री सड़कों पर दिखे तो संबंधित व्यक्ति से सफाई दरोगा सफाईमित्र सम्पर्क कर तत्काल उठवाएं:- निगमायुक्त श्री राजकुमार खत्री
धूल मिट्टी को हवा में मिलने से रोकने और शहर की स्वच्छता व्यवस्था को प्रभावी बनाने नगर निगम आयुक्त श्री राजकुमार खत्री ने निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिये
सागर दिनांक 22 दिसम्बर 2025/सीएन्डडी वेस्ट निर्माण एवं विध्वन्स सामग्री यानि मकानों के टूटने से निकला मलवा और मकान निर्माण में उपयोग होने वाली सामग्री ईट, गिट्टी, रेत, सीमेंट, पत्थर, लकड़ी, मुरम, लोहा आदि अन्य सामग्री शहर की सड़कों, कोनो-कतरों या मैदानों में यहां-वहां पड़ी दिखने पर तत्काल उक्त सामग्री के संबंधित व्यक्ति से सफाई दरोगा सफाईमित्र सम्पर्क कर उठवाएं। उक्त निर्देश निगमायुक्त श्री राजकुमार खत्री ने शहर का निरीक्षण कर दिये। उन्होंने कहा की अक्सर घरों के निर्माण या टूटफूट के दौरान थोड़ा बहुत मलवा निकलने पर लोग बोरियों में भर कर या ढेर के रूप में घरों के आसपास छोड़ देते हैं समय के साथ बोरियां फट जाती हैं और वह मलवा धूल आदि शहर में जहाँ तहाँ फैलकर स्वच्छता को प्रभावित करती है वाहनों की आवाजाही से उड़कर हवा में धूलकण मिलते हैं स्वच्छता और स्वास्थ्य को प्रभावित करने वाले इन सभी कारणों को समाप्त करना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। सभी नागरिक नगर पालिक निगम अंतर्गत संचालित सीएन्डडी वेस्ट प्लांट की टीम से सम्पर्क कर निर्धारित दरों पर उक्त सीएन्डडी वेस्ट को उठवाकर उचित निपटान करायें और मलवा धूल मिट्टी को हवा में घुलने सहित यहां वहां फैलने से रोककर शहर की स्वच्छता में सहयोगी बने। उन्होंने कहा की सागर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा अत्याधुनिक मशीनों सहित सीएन्डडी वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट की स्थापना की गई और इसका सतत संचालन एजेंसी के माध्यम से किया जा रहा है। शहर में निर्माणकार्यों के दौरान निकलने वाला मलवा आदि लगातार ट्रेक्टर ट्रॉली डंफर आदि से उठवाकर उक्त प्लांट में पहुंचाकर प्रोसेस किया जा रहा है और शहर को मलवामुक्त स्वच्छ सुंदर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। शहर के सभी नागरिकों को इस मुहिम में सहयोगी बनना चाहिए। पर्यावरण में धूलकण न फैलें इसके लिए अपने घरों के टूटने या निर्माण के दौरान धूल मिट्टी कचरा आदि फैलने से रोकें। हरी नेट, टीन चद्दर आदि से ढककर निर्माण व विध्वंस कार्य करें। मलवा एक पत्थर ईट बोरीभर हो ट्रॉलीभर या अधिक उसे व्यवस्थित निपटान हेतु नगर निगम को सौंपें।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भोपाल में प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों पर प्रशासन सख्त! सागर DEO ने मांगा जवाब

संयुक्त संचालक लोक शिक्षण ने शिक्षक बनकर बच्चों को पढ़ाई गणित

भाजपा वरिष्ठ नेता राजेंद्र सिंह मोकलपुर के निधन पर शोक की लहर, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत अंतिम यात्रा में हुए शामिल