नगर निगम आयुक्त ने सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा बैठक ली, शिकायतों के त्वरित निराकरण के निर्देश

नगर निगम आयुक्त ने सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा बैठक ली, शिकायतों के त्वरित निराकरण के निर्देश
सहायक आयुक्त एवं राजस्व अधिकारी बकाया वसूली में तेजी लाएं एवं तालाबंदी की कार्रवाई करें -निगमायुक्त
सागर / ननि / 06 जनवरी 2025/नगर निगम क्षेत्र में सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से प्राप्त नागरिकों की शिकायतों के समयबद्ध एवं संतोषजनक निराकरण को सुनिश्चित करने हेतु नगर निगम आयुक्त श्री राजकुमार खत्री द्वारा मंगलवार को समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में भवन भूमि, लोककर्म, प्रकाश, जलप्रदाय, टाटा, सीवर प्रोजेक्ट, एमपीयूडीसी, स्वास्थ्य, जन्म-मृत्यु, पेंशन योजना, अतिक्रमण, स्थापना एवं राजस्व सहित सभी विभागों के अधिकारियों एवं इंजीनियरों को निर्देशित किया गया कि शिकायतों का निराकरण निर्धारित समय-सीमा में अनिवार्य रूप से करें।
निगमायुक्त ने स्पष्ट किया कि अधिकारी स्वयं स्थल पर जाकर शिकायतकर्ता से चर्चा कर उनकी समस्या का समाधान सुनिश्चित करें तथा शिकायतकर्ता की संतुष्टि के उपरांत ही शिकायत को बंद कराया जाए। उन्होंने कहा कि सीएम हेल्पलाइन शासन की एक महत्वपूर्ण व्यवस्था है, जिसके माध्यम से नागरिक सीधे अपनी समस्याएं शासन तक पहुंचाते हैं, अतः प्रत्येक शिकायत को गंभीरता एवं प्राथमिकता के साथ लिया जाना आवश्यक है। किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने टाटा एवं सीवर प्रोजेक्ट के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन कार्यों के कारण नागरिकों की शिकायतें दर्ज हो रही हैं, उन्हें शीघ्र पूर्ण किया जाए, जिससे आमजन को असुविधा न हो।
बकाया वसूली में तेजी लाने के निर्देश -निगमायुक्त ने बैठक में सहायक आयुक्त तबस्सुम खान एवं राजस्व अधिकारी बृजेश तिवारी को नगर निगम के जलकर, संपत्तिकर एवं कचरा प्रबंधन शुल्क की बकाया राशि की वसूली में तेजी लाने तथा बड़े बकायादारों के विरुद्ध तालाबंदी की कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर उपायुक्त श्री एस.एस. बघेल, सहायक आयुक्त तबस्सुम खान, लेखाधिकारी हर्ष केसरवानी, राजस्व अधिकारी बृजेश तिवारी, उपयंत्री दिनकर शर्मा, आसिमा तिर्की, आयुष शुक्ला,शईदउद्दीनकुरैशी, महादेव सोनी, जया श्रीवास्तव,सहित समस्त विभागीय अधिकारी तथा टाटा एवं सीवर प्रोजेक्ट के अधिकारी उपस्थित रहे।
--------------------------------------------------
------------------------------------------------------------
निगमायुक्त ने बकाया करों की राशि वसूली हेतु नगर निगम में पहली बार किया महिला ब्रिगेड दल का गठन
सहायक आयुक्त तबस्सुम खान को बनाया नोडल अधिकारी
सागर/ ननि/ नगर निगम आयुक्त श्री राजकुमार खत्री ने नगर निगम के संपत्तिकर, जलकर, कचरा प्रबंधन शुल्क, दुकानों का किराया सहित अन्य सभी बकाया करों की लक्ष्य अनुसार वसूली करने के लिए नगर निगम में पहली बार महिला ब्रिगेड दल का गठन किया है। महिला ब्रिगेड दल में श्रीमती जयलक्ष्मी श्रीवास्तव, श्रीमती विजय लक्ष्मी श्रीवास्तव, श्रीमती पूजा श्रीवास्तव, श्रीमती नीरज जादौन, श्रीमती स्वदेश राजा बुंदेला, श्रीमती आभा सेन एवं श्रीमती कंचन राजपूत, श्रीमती आशी गौतम, श्रीमती रेणुका यादव को नियुक्त किया गया है।
राजस्व अधिकारी बृजेश तिवारी को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। गठित दल नोडल अधिकारी एवं सहायक नोडल अधिकारी के निर्देशन में कार्य करेंगे तथा नोडल अधिकारी सहायक आयुक्त तबस्सुम खान निगमायुक्त को समक्ष में प्रतिदिन की प्रगति से अवगत कराएंगी।
------------------------------------------------
निगमायुक्त ने सभी कर संग्राहकों एवं स्वच्छता निरीक्षकों को अपने-अपने वार्ड के नागरिकों को कुआं एवं हैंडपंप का जल का उपयोग न करने हेतु जागरूक करने के निर्देश दिए
 सागर/ ननि /6.1.25/ नगर निगम आयुक्त श्री राजकुमार खत्री ने निर निगम के सभी कर संग्राहकों एवं स्वच्छता निरीक्षकों को निर्देश दिए हैं कि शहर के सभी वार्डों में जलप्रदाय योजना के अंतर्गत जलप्रदाय प्रारंभ होने के बाद से ही सार्वजनिक एवं निजी कुओं व हेंडपंपों का उपयोग कम मात्रा में होने तथा अधिकांश भवनों में सेप्टिक टैंकों का निर्माण हो जाने के कारण कुओं एवं हेंडपंपों का पानी पेयजल उपयोग हेतु उपयुक्त नहीं होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता।
अतः समस्त करसंग्राहक, स्वच्छता निरीक्षक अपने कार्यक्षेत्र के वार्डाे के नागरिकों को अवगत करावे की कुओं एवं हेंडपंपों का पानी पेयजल के उपयोग में न लिया जावे यदि किसी वार्ड में विशेष परिस्थितियों में कुओं का पानी पेयजल हेतु उपयोग किया जाता है तो उसका परीक्षण नगर पालिक निगम सागर के जलप्रदाय विभाग की प्रयोगशाला में अनिवार्य रूप से करावें एवं जब तक जल परीक्षण की रिपोर्ट प्राप्त नहीं हो जाती तब तक कुओं एवं हेंडपंपों का उपयोग पेयजल में न किया जावे व इस आशय की सूचना कुआं एवं हैंडपंप पर अनिवार्य रूप से चस्पा की जावे, इसके अतिरिक्त चाय-नास्ता अदि के प्रतिष्ठानों को शुद्ध पेयजल का उपयोग करने हेतु अवगत करावें व प्रतिष्ठानों में उपयोग किये जा रहे पानी का भी परीक्षण नगर पालिक निगम केमिस्ट के सहयोग से कराया जावे इसके साथ ही आर.ओ वॉटर पेक्ड वॉटर निर्माताओं/ विक्रेताओं को ताकीद की जावे कि विक्रय किये जाने वाला जल निर्धारित मानक अनुसार हो।
---------------------------------------------------
निगमायुक्त ने गुरु गोविंद सिंह एवं विट्ठलनगर वार्ड का निरीक्षण किया,घरों में पानी की जांच कराई, लोगों को स्वच्छ पेयजल का उपयोग करने की समझाइश दी
सागर /ननि/ नगर निगम आयुक्त श्री राजकुमार खत्री ने गुरु गोविंद सिंह एवं विट्ठल नगर वार्ड का निरीक्षण किया इस दौरान उन्होंने घरों में उपयोग किए जा रहे पानी की जांच कराई तथा लोगों से व्यर्थ पानी न बहाने की अपील की, उन्होंने नागरिकों को समझाईश दी कि कि गंदगी और गंदे पानी से ही ज्यादातर बीमारियां होती है जितने पानी की आवश्यकता हो उतना पानी ही उपयोग करें और नलों में टोटियां लगाकर बंद कर लें किसी भी स्थिति में अपने नल कनेक्शनों को सड़क पर खुला न छोड़ें क्योंकि खुले हुए नल कनेक्शनों से पानी की सप्लाई बंद होने के बाद गंदे पानी को खींच लेने की संभावना होती है। उन्होंने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि जिन लोगों के नल कनेक्शन की पाईप लाईन नालियों से होकर जा रही है उसे स्वच्छ स्थान पर शिफ्ट कर लें क्योंकि ऐसी पाईप लाईन में नालियों का गंदा पानी जाने की संभावना रहती है। निरीक्षण के दौरान निगमायुक्त ने वार्डवासियों से कहा कि वे स्वच्छता बनाए रखने,अपने घरों के आसपास किसी भी स्थिति में गंदगी एकत्रित न होने दें और दूसरे व्यक्तियों को भी स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित करें। निरीक्षण के दौरान जलप्रदाय शाखा के सभी अधिकारी,जोन प्रभारी, सफाई दरोगा उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

Random Posts

Home