सागर / नरयावली विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मकरोनिया में स्वास्थ्य सुविधाओं का आभाव तथा लगातार बरती जा रहीं
सागर / नरयावली विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मकरोनिया में स्वास्थ्य सुविधाओं का आभाव तथा लगातार बरती जा रहीं अनियमितताओं व अव्यवस्थाओं की शिकायतें मिलनें पर कांग्रेस के प्रतिनिधी मंडल के साथ मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मकरोनिया पहुंचकर अस्पताल की हकीकत जानी और अस्पताल में मरीजों को दी जाने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं आदि की जानकारी ली तो मौके पर कोई भी ड्यूटी डॉक्टर व जिम्मेदार अमला मौजूद नहीं था और कई मरीज इलाज के लिए डॉक्टरों की प्रतीक्षा करते मिले,वहीँ गंभीरिया निवासी अभिषेक ठाकुर की मासूम बच्ची को कुत्ते के काटने से उसे रेबीज का इंजेक्शन लगवाने पहुंचें परिजनों ने बताया कि बच्ची को इंजेक्शन लगवाने के लिए हम लोग पिछले 2 घंटे से यहां परेशान हो रहे हैं किंतु यहां कोई भी जिम्मेदार ड्यूटी डॉक्टर मौजूद नहीं है जिस पर मौके से ही पूर्व मंत्री श्री चौधरी ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर ममता तिमोले से दूरभाष पर चर्चा कर मकरोनिया अस्पताल में बरती जा रही है अनियमिताओं और स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव के साथ-साथ मरीज को उपचार न मिलने की जांच कर दोषियों पर कार्यवाही तथा यहां आने वाले सभी मरीजों को सरल व सुलभ तरीके से स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने की बात कही तब जाकर कहीं मासूम बच्ची को उपचार मुहैया हो सका। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मकरोनिया में स्वास्थ्य सुविधाओं का आभाव तथा लगातार बरती जा रहीं अनियमितताओं व अव्यवस्थाओं पर पूर्व सुरेन्द्र चौधरी ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश के उप मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री के प्रभार के जिले की मकरोनिया अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव है और अनियमित्ताओं का अम्बार लगा हुआ है जिसका खामयाजा यहां आने वाले मरीजों को उठाना पड़ रहा है जिसें किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। इस दौरान श्री चौधरी के साथ वरिष्ठ नेता आर आर पारासर,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष द्वय देवेंद्र कुर्मी, रवि उमाहिया,युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष संदीप चौधरी,युवा कांग्रेस नरयावली के अध्यक्ष रोहित वर्मा,मोती लाल पटेल्,धर्मेन्द्र तोमर,राजा सिंह बुंदेला, सत्यम सिंह,सुरेंद्र करोसिया, गुलाब अहिरवार आदि मौजूद थे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें