महाराष्ट्र में अध्यात्म और आधुनिकता का संगम श्री णमोकार तीर्थ महोत्सव के साक्षी बनेंगे कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह
महाराष्ट्र में अध्यात्म और आधुनिकता का संगम श्री णमोकार तीर्थ महोत्सव के साक्षी बनेंगे कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह
सागर 20 जनवरी 2026
बुंदेलखंड गुरु भक्त परिवार के सदस्यों ने सागर कार्यालय में कैबिनेट मंत्री श्री गोविन्द सिंह राजपूत से भेंट कर उन्हें बुंदेलखंड गौरव राष्ट्रसंत परम पूज्य आचार्य श्री 108 देवनंदी जी महराज के मंगल सानिध्य में श्री णमोकार तीर्थ में 06 फरवरी से 25 फरवरी तक आयोजित अंतर्राष्ट्रीय पंचकल्याण प्राणप्रतिष्ठा एवं महामस्तकाभिषेक महोत्सव हेतु आमंत्रण पत्रिका भेंट कर भव्य एवं दिव्य आयोजन में सपरिवार शामिल होने का आग्रह किया।
कैबिनेट मंत्री श्री गोविंद सिंह ने सहर्ष आमंत्रण को स्वीकार करते हुए पूज्य आचार्य श्री देवनन्दी जी महराज के वर्ष 2001 में सागर चातुर्मास के दौरान उन्हें कई बार पूज्य गुरुदेव का सानिध्य प्राप्त हुआ। उन्होंने गुरुदेव को वात्सल्य और करुणा की प्रतिमूर्ति' बताते हुए कहा कि भीषण जल संकट से जूझ रहे सागर में गुरुदेव की प्रेरणा से छोटे तालाब के गहरीकरण के लिए हुए श्रमदान और वृहद रुप से वृक्षारोपण जैसे अनेको कार्य अविस्मरणीय है। मुझे बेहद प्रसन्नता है कि उनकी प्रेरणा से महाराष्ट्र की धरती पर आध्यात्म और आधुनिकता का अद्भुत संगम 'श्री णमोकार तीर्थ' के रूप में तैयार हुआ है। यह तीर्थ जैन धर्म की प्रभावना के साथ सदैव बुंदेलखंड की माटी का यशगान करेगा।
मंत्री गोविंद सिंह ने इस आयोजन को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि वे इस अंतरराष्ट्रीय पंचकल्याणक महोत्सव का साक्षी बनने के लिए सपरिवार उपस्थित रहेंगे।
बुंदेलखंड गुरु भक्त परिवार के सदस्यों ने कैबिनेट मंत्री को आयोजन की बिंदुवार जानकारी देते हुए बताया कि यह महोत्सव न केवल राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहा है। दुनिया के विभिन्न देशों में रहने वाले 101 अप्रवासी भारतीय इसमें मुख्य पात्रों के रूप में शामिल हो रहे हैं।यह तीर्थ आने वाली पीढ़ियों को आधुनिकता के साथ-साथ स्वयं को आध्यात्म से जोड़ने के लिए प्रेरित करेगा।
इस अवसर पर श्रीमंत सेठ प्रवीण जैन "दादा",जय कुमार जैन श्रीयांश जैन संग सेल्स,राकेश गोदरे,पार्षद प्रतिनिधि आशुतोष पराग बजाज,देवेंद्र फुसकेले,विपिन जैन,इंजी संजीव जैन, रविकांत जैन,जितेंद्र जैन, प्रदीप लुहारी, राहुल पडेले,अंकित जैन,संजय सवाई, डॉ. आनंद जैन,अमित चौधरी,सजग जैन,श्रीकांत जैन,नीलेश जैन,नीतेश जैन संदर्भ जैन सहित गुरु भक्त परिवार के सदस्य उपस्तिथ रहें।
SN.220/220/2026 फोटो 4
जिला स्तरीय खेलों एम.पी.यूथ गेम्स प्रतियोगिता-बालिका वर्ग में संपन्न हुई
सागर 20 जनवरी 2026
संचालनालय खेल और युवा कल्याण भोपाल द्वारा दिये गये निर्देशानुसार खेलों एम.पी.यूथ गेम्स 2026 का चार चरणों में आयोजित किया जाना था, जिसमें प्रथम चरण में विकासखंड स्तर पर चयन स्पर्धा उपरांत, आज दिनाॅक 20.01.2026 को द्वितीय चरण जिला स्तरीय खेलों एम.पी.यूथ गेम्स 2026, में खेल परिसर सागर में बालिका वर्ग में - 21 खेलों - 21 खेलो- एथलेटिक्स, हाॅकी, बाक्सिंग, खो-खो, तैराकी, टेबल-टेनिस , मलखम्ब, कुष्ती, जूडो, शतरंज, वेटलिफ्टिंग, फुटबाॅल, व्हालीवाॅल, क्रिकेट, बैडमिंटन, पिट्टू, बास्केटबाल,टेनिस, योगासन, रस्साकस्सी, कबड्डी ,में प्रातः 10ः00 बजे से आयोजन किया गया,आयोजन में समस्त 11 विकासखंडों (सागर,बीना,खुरई,देवरी, केसली,रहली,राहतगढ़,बण्डा,शाहगढ़,मालथोन,जैसीनगर) की बालिका वर्ग में लगभग 900 खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों में भाग लिया।
प्रतियोगिता के समापन समारोह सागर नगर की महापौर माननीया श्रीमती संगीता सुषील तिवारी जी के मुख्य आतिथ्य एवं विषिष्ट अतिथि श्रीमती संगीता शैलेष जैन एम.आई.सी.सदस्य एवं सभी 21 खेलो के संघ पदाधिकारियो की उपस्थित में सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम के समापन समारोह में जिला स्तरीय प्रतियोगिता प्रभारी श्री मंगल सिंह यादव द्वारा खेलों एम.पी.यूथ गेम्स प्रतियोगिता के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी गई। समापन समारोह में पधारे मुख्य अतिथि श्रीमती संगीता सुषील तिवारी जी,महापौर सागर नगर द्वारा खिलाड़ियों से कहा गया कि खेलों से तन एवं मन दोनों को शांति प्राप्त होती है और शरीर स्वस्थ्य रहता है। इसी प्रकार अन्य अतिथियों द्वारा भी विजेता खिलाड़ियों को मैडल एवं ट्राफी से पुरस्कृत किया गया एवं शुभकामनाऐं दी और खिलाड़ियों को कड़ी मेहनत करने हेतु प्रोत्साहित किया गया। जिले के संपूर्ण 21 ख्ेालोें के जिला खेल संघ के पदाधिकारी एवं निर्णायकों ने उक्त प्रतियोगिता को कराने में सहयोग प्रदान किया।
प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
प्रतियोगिता का परिणाम इस प्रकार रहा -
1)बास्केटवाल- विजेता-सागर उपविजेता-खुरई
2) रस्साकसी- प्रथम - केसली द्वितीय-जैसीनगर तृतीय-शाहगढ़
3) खो-खो- प्रथम - बीना द्वितीय- सागर तृतीय- देवरी
4) पिट्टू - प्रथम - सागर द्वितीय-शाहगढ़ तृतीय- बण्डा
5) कबड्डी - प्रथम -सागर द्वितीय-जैसीनगर तृतीय-रहातगढ़
6) फुटवाल- प्रथम -सागर द्वितीय- खुरई तृतीय- मालथौन
7) व्हालीवाल - विजेता -सागर उपविजेता-बीना तृतीय स्थान-देवरी
8) हाॅकी -सागर
9)कुष्ती फ्री स्टाइल -
50 कि.ग्रा. -हर्षिता प्रजापति-बीना 53 कि.ग्रा. - सुहानी घोषी- बीना
55 कि.ग्रा.-शैली सोनी 57 कि.ग्रा.- प्रथा कुर्मी
59 कि.ग्रा.- समीक्षा लोधी 62 कि.ग्रा.- सत्या मोर्या
72कि.ग्रा.- मेघा कुशवाहा 76 कि.ग्रा.-विधि यादव
10)योगासन -
आर्टिस्टिक योगासन(सिंगल) विजेता - कु.निष्का चैरसिया- शाहगढ़
आर्टिस्टिक योगासन(युगल) विजेता- गायत्री कुशवाहा एवं समीक्षा पटेल- सागर
रिद्मिक योगासन(युगल) विेजेता-कु.निष्का चैरसिया एवं सुहाना चैरसिया-सागर
ट्रेडीषनल योगासन(सिंगल) विजेता-रूचिपाल -शाहगढ़
कार्वर्ड बेन्ड विजेता- समीक्षा पटेल- सागर
ट्विस्टिग बाडी विजेता- गायत्री कुशवाहा-सागर
11) टेबल-टेनिस - प्रथम-अंषिका मिश्रा-बीना
द्वितीय-माही राजपूत
द्वितीय-शानवी ठाकुर- बीना
तृतीय-गरिमा व्यास -बीना
तृतीय-दीपिका लारिया-सागर
12) बैडमिंटन - प्रथम- माही रिछारिया-मालथौन
द्वितीय-पावनी श्रीवास्तव-सागर
द्वितीय-तनवी शर्मा-सागर
13) वाक्सिंग - आकांक्षा -दमोह जिला
14) मलखंव -
पोल मलखंव- रेखा पाल शाहगढ़- प्रथम
कंचन रैकवार शाहगढ-द्वितीय
नैना करोसिया शाहगढ़ -तृतीय
रोप मलखंव- रूचि पाल शाहगढ़-प्रथम
कनिष्का चैरसिया शाहगढ़-द्वितीय
सुहाना चैरसिया शाहगढ़-तृतीय
15) एथलेटिक्स -
100 मीटर - महक चढ़ार बीना - प्रथम
ष् हर्षिता सोनी सागर - द्वितीय
पूर्वी पाण्डे खुरई - तृतीय
200 मी. - वर्षा अहिरवार बीना -प्रथम
नवी सोनी सागर - द्वितीय
दिपशिखा खुरई - तृतीय
400 मी. अंजी अहिरवार सागर - प्रथम
नैना करोसिया शाहगढ़ - दितीय
राजकली बंडा -तृतीय
800 मी. अंजी अहिरवार सागर -प्रथम
राजकली केसली -द्वितीय
निकिता पटेल सागर -तृतीय
1500 मी. पलक साहू सागर - प्रथम
शिखा जैन मालथौन -द्वितीय
खुशी जैन सागर -तृतीय
3000मी वेशाली सेन रहली -प्रथम
अंजी बहना सागर -द्वितीय
खुशी जैन सागर -तृतीय
तवा फेक प्रियांशी -रहली -प्रथम
हुमायरा खान सागर -द्वितीय
रंजना बीना - तृतीय
भाला फेक स्वाती बुंदेला मालथौन - प्रथम
प्रिती कुशवाहा बीना - द्वितीय
स्वेता तिवारी सागर -तृतीय
गोलाफेक स्वाति बुंदेला मालथौन -प्रथम
वर्षा अहिरवार बीना -द्वितीय
वैष्णवी अहिरवार बीना - तृतीय
ऊॅची कूद भक्ती तिवारी सागर -प्रथम
रिसिका लोधी बंडा -द्वितीय
निकिता केसली -तृतीय
लंबी कूद हषिता सोनी सागर -प्रथम
महक चढ़ार बीना -द्वितीय
वर्षा अहिरवार बीना -तृतीय
100मी.हर्डल राजकली बंडा -प्रथम
निष्ठा जैन शाहगढ़ -द्वितीय
रिशिका बंडा -तृतीय
16) क्रिकेट खेल मे चयन ट्रायल किया गया।
17) शतरंज -
अनुकृति यादव -सागर प्रथम
खुशबू कुशवाहा-बीना द्वितीय
महिमा लोधी -जैसीनगर द्वितीय
अमृता चैरसिया-बीना तृतीय
18) जूडो- 46.4कि.ग्रा. गिता सागर प्रथम
43.5कि.ग्रा.प्रतीक्षा चैरिसया बण्डा प्रथम
73 कि.ग्रा.जया पटेल सागर प्रथम
19) लाॅन टेनिस-
नवी सोनी सागर -प्रथम
20) 50/100 मी. फ्री स्टाईल- अवनि शर्मा-सागर प्रथम
मानवी जैन-सागर द्वितीय
सिवानी चैधरी-सागर तृतीय
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें