सागर। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की गरिमामयी उपस्थिति में खेल मंत्रालय द्वारा भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय युवा उत्सव विकसित भारत
*सागर। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की गरिमामयी उपस्थिति में खेल मंत्रालय द्वारा भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय युवा उत्सव विकसित भारत 2047-यंग लीडर डायलॉग में सागर के युवाओं ने समूह लोक गायन विधा में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए 29 वर्षों के इतिहास में पहली बार प्रदेश को समूचे देश में प्रथम स्थान दिलाकर बुन्देलखण्ड का मान बढ़ाया है। पूर्व गृहमंत्री, पूर्व सांसद, खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर दल के निर्देशक कृष्ण विजय कलायतन संगीत संस्था, सागर के यश गोपाल श्रीवास्तव, प्रस्तुति का नेतृत्व करने वाले संजय कोरी सहित रहली की बेटी साक्षी पटैरिया, सागर के ओम भट्ट, दमोह में जन्मे पंकज खरारे, हिमांश खरारे, विधान चौबे, बीना के यश पाठक, शिवांगी पाठक, राहतगढ़ के गोलू कुशवाहा, सेमरा के आदित्य दांगी एवं बांदरी के केशराज बादल सहित सभी सदस्यों से स्नेहिल भेंट कर युवाओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें