विधायक श्री शैलेन्द्र जैन ने महापौर, निगमाध्यक्ष एवं निगमायुक्त की उपस्थिति में टाटा, सीवर, एम.पी.यू.डी.सी.एवं नगर निगम के अधिकारियों की समीक्षा बैठक लीः
पुराने जलस्त्रोत कुऑ, हैण्डपम्प के पानी की गुणवत्ता की जांच करने तथा नागरिकों को कुआं हैंडपंप के पानी का उपयोग न करने हेतु एनाउंमेट कर जागरूक करने के निर्देश
सागर/न.नि./दिनांक 05.01.2026/इंदौर में दूषित पानी के कारण जो परिस्थिति उत्पन्न हुई है उनको दृष्टिगत रखते हुये मान. मुख्यमंत्री म.प्र.शासन के निर्देशों के परिपालन में नगर निगम सभाकक्ष में विधायक मान.श्री शैलेन्द्र कुमार जैन ने महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी, निगमाध्यक्ष श्री वृन्दावन अहिरवार एवं निगमायुक्त श्री राजकुमार खत्री की उपस्थिति में टाटा, सीवर प्रोजेक्ट, एम.पी.यू.डी.सी.एवं नगर निगम के अधिकारियों की संयुक्त रूप से समीक्षा बैठक ली।
बैठक में विधायक श्री शैलेन्द्र जैन ने कहा कि सागर नगर में दूषित पानी होने के कारण किसी भी प्रकार की कोई घटना होने की आशंका न रहे इसके लिये टाटा, सीवर एवं नगर निगम के अधिकारी समन्वय बनाकर कार्य करें। उन्होंने कहा कि जिन स्थानों पर वाटर डिस्ट्रीव्यूशन लाईन और सीवर लाईन साथ में हैं, वहां पर पानी की नियमित जांच करायी जाये, सभी वार्डाे में जो छोटी-छोटी गलियॉं हैं तथा जिन स्थानों पर टाटा एवं सीवर की ज्वाइंट पाईप लाईन हैं, वहां पर पानी की जांच करवाएं लें और यह भी चेंक करें कि राजघाट फिल्टर प्लांट पर पानी की जांच एवं वार्डाे में पहुंचने वाले पानी की जांच में क्या अंतर है। पानी की शिकायत के लिये एक अलग से कंट्रोल रूम बनायें, पानी की टंकियों पर पानी की जांच की स्थिति एवं अंतिम स्थल तक पहुंचने वाले पानी की जांच की स्थिति से अवगत करायें। उन्होंने कहा कि नगर निगम द्वारा शहर में एनाउंमेंट करायें कि राजघाट से होने वाली पेयजल सप्लाई का पानी का उपयोग पीने के लिये करें, कुआं एवं हैण्डपम्पों का पानी उपयोग में न लाएं, वार्डाे में पानी की जांच हेतु पार्षदों का सहयोग अवश्य लें।
सीवर प्राजेक्ट की समीक्षा करते हुये विधायक जी ने कहा कि जगह-जगह सीवर के चेम्बर ओव्हर फ्लो हो रहे है उनकों साफ कराने की कार्यवाही करें। सीवर प्रोजेक्ट के अधिकारी एक टीम का गठन कर घर-घर जाकर लोगों को सीवर की सफाई के संबंध में जागरूक करें। इसके साथ ही उन्होंने शहर में बिछायी गई सीवर लाईन की जानकारी ली जिसमें 225 किलोमीटर लाईन डाली गई है। जिन वार्डाे में सकरी गलियां हैं है वहां सीवर लाईन नहीं डाली गई है। उन्होंने कहा कि भगवानगंज वार्ड में पाईप लाईन ठीक करने के दौरान खोदी गई सड़क का कार्य नहीं किया गया है जिस ठेकेदार ने यह कार्य विलंब किया है उसके विरूध्द सख्त कार्यवाही करें। टाटा के अधिकारियों द्वारा जानकारी दी गई कि पूरे शहर में 390 किलो मीटर पाईप लाईन डाली गई है जिसमें 46 किलो मीटर पुरानी पाईप लाईन है।
महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी ने कहा कि शहर के सभी कुओं एवं हैण्डपम्पों के पानी की सेम्पलिंग कराकर पानी की गुणवत्ता की जांच करायी जाये इसके साथ ही शहर के विभिन्न स्थानों पर लगायी जा रही खाने-पीने की दुकानों एवं रेस्टोरेंट आदि द्वारा उपयोग किये जा रहे पानी की सेम्पलिंग कराकर जांच करायें। कुआं एवं हेण्डपम्पों का पानी दूषित पाये जाने पर लाल रंग से उनपर लिखवा दें कि यह पानी पीने योग्य नहीं है इसका उपयोग न करें।
निगमाध्यक्ष श्री वृन्दावन अहिरवार ने कहा कि सभी वार्डाे में पानी के गुणवत्ता की जांच हेतु सभी पानी की टंकियों पर टेस्टिंग किट अधिक मात्रा में उपलब्ध करायी जायें जिससे जल्दी से जल्दी वार्डाे में पानी के गुणवत्ता की जांच करायी जा सकें। उन्होंने कहा कि मान.मुख्यमंत्री जी के निर्देश हैं उसे गंभीरता से लें और जांच करवायें। उन्होंने कहा कि आयुक्त नगर निगम की टीमें गठित करें और जिन नल कनेक्शनों से पानी का अपव्यय हो रहा है वे कनेक्शन तत्काल बंद कराने की कार्यवाही करें।
निगमायुक्त श्री राजकुमार खत्री ने जानकारी कि नगर निगम द्वारा निरंतर ओव्हर हेड टेंकों ,पाईप लाईनों के लीकेज, कुओं, हेण्डपम्पों का निरीक्षण कराया जा रहा है और आवश्यकता अनुसार सुधार एवं सफाई, पाईप लाइनों के लीकेज सुधार कार्य, कुआं तथा हेण्डपम्पों के जल का परीक्षण का कार्य किया जा रहा है इसके साथ ही पुरानी पाईप लाईनों को चिन्हित करने तथा अमृत मित्रों द्वारा घरों के पानी के सेम्पल टेस्टिंग के कराये जा रहे है। टाटा, एम.पी.यू.डी.सी.नगर निगम एवं सीवर की संयुक्त टीम द्वारा विभिन्न स्थानों पर पानी के गुणवत्ता की जांच करायी जा रही है। उन्होंने बताया कि नगर निगम एवं एम.पी.यू.डी.सी.का एक कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जिसमें नागरिकों द्वारा की गई शिकायतों पर कार्यवाही की जा रही है।
बैठक में उपायुक्त एस.एस.बघेल, सहायक यंत्री संजय तिवारी, उपयंत्री रामाधार तिवारी, राहुल रैकवार, कौतुकेयसिंह, श्री बलवीरसिंह यादव, ऋषभ वर्मा, प्रकाश मिश्रा, शेखर सिंह, सुशांत, रोहित सेन, एम.डी.कलीम, दिनेश चंच बरेले आकाश अग्रवाल, आसिफ खान, विजय कटम्बार, सोहेब खान, गौरव तिवारी, योगेन्द्रसिंह सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
----------------------------------------------
ःः बाजार विभाग की टीम ने दुकानों के किराये की बकाया राशि 5 लाख 34 हजार 893 रूपये जमा करायें:ः
सागर/न.नि./दिनांक 05.01.2026/नगर निगम आयुक्त श्री राजकुमार खत्री के निर्देशानुसार बाजार शाखा अंतर्गत लक्ष्य अनुसार वसूली करने हेतु गठित टीम द्वारा कटरा बाजार में विभिन्न दुकानों से 5 लाख 34 हजार 893 रूपये की वसूली की गई। निगमायुक्त ने निर्देश दिये है कि बाजार विभाग की दुकानों की बकाया राशि की वसूली में तेजी लायें तथा प्रतिदिन की गई वसूली की जानकारी से अवगत करायें।
इस दौरान सहायक आयुक्त सुश्री तबस्सुम खान, राजस्व अधिकारी बृजेश तिवारी, सहायक बजार प्रभारी श्रीमति जयलक्ष्मी श्रीवास्तव, नीता श्रीवास्तव, विजया श्रीवास्तव, पूजा श्रीवास्तव सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

निगमायुक्त के निर्देशानुसार स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने हेतु टाटा प्रोजेक्ट के बाल्वमेन के साथ स्वसहायता समूह के अमृत मित्रों को वाटर टेस्टिंग का प्रशिक्षण प्रदान किया गया
सागर/ ननि/5.1.26/ नगर निगम आयुक्त श्री राजकुमार खत्री के निर्देशानुसार नागरिकों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने हेतु पेयजल की जांच हेतु नगर पालिक निगम द्वारा
काकागंज वार्ड स्थित ट्रैफिक पार्क के सामने की पानी टंकी पर
टाटा प्रोजेक्ट के बाल्वमेन के साथ अमृत प्रोजेक्ट अंतर्गत चयनित महिला स्वसहायता समूह के अमृत मित्रों को वाटर टेस्टिंग के बारे में प्रशिक्षण प्रदान किया गया तथा वार्डों में बाल्व मेन एवम् अमृत मित्र आपसी समन्वय के साथ वार्डों में पानी की जांच करेंगे तथा इसके साथ ही पाइप लाइन लीकेज की जानकारी भी संबंधित अधिकारी/कर्मचारी को बतायेंगे। जिससे जल्द से जल्द सुधार कार्य कर लीकेज की समस्या को दूर किया जा सके।
प्रशिक्षण में भागवत प्रसाद पनिका सिटी मैनेजर,कौतुकेय सिंह केमिस्ट,आकाश केमिस्ट टाटा प्रोजेक्ट, श्रीमती कल्पना श्रीवास्तव, सामुदायिक संगठक
स्वसहायता समूह की महिलाएं (अमृत मित्र) एवम् टाटा प्रोजेक्ट के सभी बाल्वमेन उपस्थित थे।

------------------------------