महापौर एवं एम आई सी सदस्यों ने वितरित किए श्रीराम कथा एवं प्राण-प्रतिष्ठा के आमंत्रण पत्र’रुद्राक्ष धाम में सात दिवसीय श्रीराम कथा का होगा भव्य आयोजन

महापौर एवं एम आई सी सदस्यों ने वितरित किए श्रीराम कथा एवं प्राण-प्रतिष्ठा के आमंत्रण पत्र’
रुद्राक्ष धाम में सात दिवसीय श्रीराम कथा का होगा भव्य आयोजन

सागर/दिनांक 16.01.2026/ महापौर संगीता सुशील तिवारी एवं एम आई सी सदस्यों ने जिले के वरिष्ठ अधिकारियों से भेंट कर श्रीराम कथा एवं भगवान श्री हनुमान जी की प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम के आमंत्रण पत्र वितरित किए। संभाग आयुक्त श्री अनिल सुचारी जी के कार्यालय में उपस्थित होकर प्रतिनिधि मंडल ने रुद्राक्ष धाम, सागर में आयोजित होने जा रही सात दिवसीय श्रीराम कथा एवं नवनिर्मित श्री दक्षिणमुखी हनुमान जी मंदिर की भव्य प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम की जानकारी दी।
महापौर ने बताया कि रुद्राक्ष धाम मंदिर प्रांगण में आगामी 31 जनवरी से 6 फरवरी 2026 तक सात दिवसीय श्रीराम कथा का आयोजन होना है। वहीं 1 फरवरी 2026 को नवनिर्मित श्री दक्षिणमुखी हनुमान जी मंदिर में भव्य प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम संपन्न होगा।
इस पावन अवसर पर प्रयागराज से पधारे सुप्रसिद्ध श्रीराम कथा वाचक पं. श्री प्रेमभूषण जी महाराज के श्रीमुख से प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक भगवान श्रीराम की कथा आयोजित होगी।
आमंत्रण पत्र भेंट के दौरान महापौर प्रतिनिधि सुशील तिवारी,एम आई सी सदस्य विनोद तिवारी, शैलेंद्र ठाकुर,राजकुमार पटेल,संगीता जैन,वरिष्ठ भाजपा नेता नरेश यादव,पार्षद रूबी पटेल,पार्षद प्रतिनिधि सोमेश जड़िया,कृष्ण कुमार पटेल, रिशांक तिवारी आदि उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भोपाल में प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों पर प्रशासन सख्त! सागर DEO ने मांगा जवाब

संयुक्त संचालक लोक शिक्षण ने शिक्षक बनकर बच्चों को पढ़ाई गणित

भाजपा वरिष्ठ नेता राजेंद्र सिंह मोकलपुर के निधन पर शोक की लहर, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत अंतिम यात्रा में हुए शामिल