युवा संगम कार्यक्रम में सागर जिले के युवाओं को मिला रोजगार एवं स्वरोजगार का सुनहरा अवसर
युवा संगम कार्यक्रम में सागर जिले के युवाओं को मिला रोजगार एवं स्वरोजगार का सुनहरा अवसर
सागर 29 जनवरी 2026
कलेक्टर श्री संदीप जी. आर. के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में सागर जिले के युवाओं को रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप योजना का अधिकतम लाभ दिलाने के उद्देश्य से रोजगार कार्यालय सागर, संभागीय आई.टी.आई. सागर तथा जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र सागर के संयुक्त तत्वावधान में शासकीय संभागीय आईटीआई सागर में “युवा संगम” कार्यक्रम के अंतर्गत रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला आयोजित किया गया।
इस रोजगार मेला कार्यक्रम में जिले सहित आसपास के क्षेत्रों से आए कुल 805 अभ्यर्थियों ने उत्साहपूर्वक पंजीयन किया। इसमें से 524 अभ्यर्थियों का विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों द्वारा प्राथमिक स्तर पर चयन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जिले के प्रतिभाशाली युवाओं को स्थानीय एवं राष्ट्रीय कंपनियों से जोड़ना, उन्हें रोजगार के अवसर प्रदान करना एवं स्वरोजगार योजनाओं के प्रति जागरूक करना था।
इस युवा संगम कार्यक्रम में देश-प्रदेश स्तर की निजी कंपनियों के प्रतिनिधि शामिल हुए, जिनमें प्रमुख रूप से वर्धमान यॉर्नस इंदौर , डी एन एच इंदौर, प्रतिभा सेंटर्स पीथमपुर , वर्धमान फैब्रिक बुदनी, टाटा ए आई ए लाइफ इंश्योरेंस व्ही आर एस मैनपावर सॉल्यूशन इंदौर,भारतीय जीवन बीमा निगम सागर,पेटीएम, शिवशक्ति एग्रीटेक प्रा. लि. सागर, ग्रेट ऑर्गेनिक डायमंड प्रा. लि. सागर, अवसर कंपनी, माय लाइफ स्टाइल मार्केटिंग ग्लोबल प्रा. लि. सागर, गेल इंस्टीट्यूट ऑफ स्किल्स गुना, ग्रेनुअल ऑर्गेनिक प्रा. लि. सागर, आमदानी (एम.आर. एफ .टायर्स), गोल्डन फार्मर ऑर्गेनिक एग्रीकल्चर सागर, क्रिप्स भोपाल, सीपेट भोपाल , आईटी जॉब फैक्ट्री, पीथमपुर,पेटीएम, एवं एल.आई.सी. मकरोनिया सागर आदि कंपनियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।इन कंपनियों के प्रतिनिधियों ने अपनी-अपनी कंपनी नीतियों एवं अभ्यर्थियों की योग्यता के अनुरूप साक्षात्कार लेकर प्राथमिक चयन किया तथा चयनित उम्मीदवारों को ऑफर लेटर भी प्रदान किए। इस अवसर पर अनेक युवाओं ने पहली बार सीधे कॉर्पोरेट सेक्टर से जुड़ने का अनुभव प्राप्त किया, जिससे उनके आत्मविश्वास एवं रोजगार के अवसरों में वृद्धि हुई।स्वरोजगार के क्षेत्र में भी इस कार्यक्रम का विशेष महत्व रहा।
जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र सागर के प्रबंधक श्री महेश पाल द्वारा मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के अंतर्गत 67 लाभार्थियों को कुल ₹तीन करोड़ पचासी लाख बयालीस हजार का ऋण स्वीकृति लाभ प्रदान किया गया। इससे जिले के युवाओं को स्वयं का व्यवसाय आरंभ करने के लिए प्रेरणा एवं आर्थिक सहयोग मिला। कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्रतिभागियों को “ मानसिक स्वास्थ्य हेतु नशा मुक्ति की शपथ” दिलाई गई ताकि वे स्वस्थ, सकारात्मक एवं उत्पादक जीवन शैली अपनाएँ। इसके साथ ही डॉक्टर सोनम चौबे जिला चिकित्सालय सागर द्वारा हेल्थ एंड वेलनेस कार्यक्रम के तहत सभी प्रतिभागियों की काउंसलिंग भी कराई गई, जिसमें उन्हें मानसिक स्वास्थ्य, आत्मविश्वास बढ़ाने और रोजगार साक्षात्कार के लिए आवश्यक व्यवहारिक कौशलों की जानकारी दी गई।इस मेले को सफलता पूर्वक संपन्न कराने में कई अधिकारियों एवं कर्मचारियों का योगदान सराहनीय रहा।
संस्था प्राचार्य वर्ग 2 सुश्री पूजा तिवारी,श्रीमती अंगूरी ठाकुर जिला रोजगार अधिकारी सागर,एवं प्रशिक्षण अधीक्षक अशोक कुमार डागौर ,श्री आर के दुबे द्वारा सभी चयनित प्रतिभागियों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी , परमानंद सेन, प्लेसमेंट अधिकारी संभागीय आईटीआई सागर ने पूरे आयोजन का सफल समन्वयन एवं संचालन किया। इनके साथ श्री नितिन खरे , श्री प्रदीप उपाध्याय श्री मोहन भाटिया श्रीमती भारती उपाध्याय श्रीमति अल्पना श्रीवास्तव प्रशिक्षण अधिकारी, श्री महेश पाल प्रबंधक, जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र सागर, श्री राम यादव एवं श्री महेश रोजगार कार्यालय सागर का सहयोग अत्यंत प्रशंसनीय रहा।
कार्यक्रम के अंतिम सत्र में जिला रोजगार अधिकारी एवं उपस्थित कंपनी प्रतिनिधियों द्वारा सभी चयनित अभ्यर्थियों को औपचारिक रूप से ऑफर लेटर प्रदान किए गए। अभ्यर्थियों ने कार्यक्रम के आयोजन के लिए जिला प्रशासन सागर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को आत्मनिर्भर बनने की दिशा में सशक्त कदम हैं।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें