प्रशिक्षण कार्यशाला से तैयार हुए मास्टर ट्रेनर्स जिले में भूकंप से बचाव की जानकारी देंगे - संयुक्त कलेक्टर आरती यादव
प्रशिक्षण कार्यशाला से तैयार हुए मास्टर ट्रेनर्स जिले में भूकंप से बचाव की जानकारी देंगे - संयुक्त कलेक्टर आरती यादव
स्कूलों और कॉलेज में मॉक ड्रिल के द्वारा भूकंप से बचाव की जानकारी देनी चाहिए- शिवानी मीणा
सागर 09 फरवरी 2026
कलेक्टर संदीप जी आर के मार्गदर्शन एवं अपर कलेक्टर अविनाश रावत तथा ज्वाइंट कलेक्टर आरती यादव के निर्देशन में मध्यप्रदेश भूकंप पूर्व तैयारी एवं क्षमता वर्धन कार्यक्रम के अंतर्गत कार्यशाला का आयोजन कलेक्ट सभा कक्ष में किया गया जिसमें पुलिस विभाग उच्च शिक्षा विभाग, एस टीआरएफ, सहित 60 से अधिक अधिकारियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता डॉ हरि सिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय की सहायक प्राध्यापक डॉ शिवानी मीणा ने प्रशिक्षण देते हुए कहा कि सागर जिला नर्मदा सोन घाटी भूकंप क्षेत्र के पास में स्थित होने के कारण इसकी जद में आता है क्योंकि भूकंप की भयावयता सैकड़ो किलोमीटर तक रहती है अतः भूकंप के विषय में न केवल हमें जानना है बल्कि स्कूलों और कॉलेज में मॉक ड्रिल के द्वारा भूकंप से बचाव की जानकारी देनी चाहिए जैसी जापान जैसे अति संवेदनशील भूकंप वाले देशों में दी जाती है। प्रथम सत्र में अपने पीपीटी के माध्यम से प्रशिक्षण देते हुए भूकंप के कारण,उसके कारणों को कैसे पहचाने तथा उसके क्या प्रभाव होते हैं,भूकंप किन क्षेत्रों में संभावित है और इसके संभावित परिणाम क्या हो सकते हैं,सिस्मोग्राफी की क्या आवश्यकता है इस पर विस्तार से अपनी बात कही। प्रशिक्षण कार्यशाला के द्वितीय सत्र में आपने कहा कि भूकंप के बाद का सेटलमेंट बहुत कठिन और चुनौती पूर्ण होता है जो इस आपदा का शिकार होते हैं वह भी एक मानवीय त्रासदी के रूप में इतिहास में दर्ज तो होते ही हैं इससे उत्पन्न स्थितियों समाज वर्षों तक याद रखती है और भय ग्रस्त होती है इसलिए आवश्यकता है कि हम इसमें बचाव का अभियान पूर्व तैयारी के रूप में करें। आरती यादव संयुक्त कलेक्टर शिक्षार्थियों से कहा प्रशिक्षण के पश्चात आप सभी जिले में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में भूकंप से बचाव के संबंध में प्रशिक्षण देंगे। मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी ऐसे प्रशिक्षण के कार्यक्रम से विषय की सूक्ष्मता का बोध होता है और प्रशासनिक स्तर पर भी क्या सुधार किया जाने चाहिए इसका भी पता चलता है।प्रशिक्षण के उपरांत प्रश्न उत्तर सत्र का आयोजन किया गया जिसमें प्रतिभागियों ने भूकंप से संबंधित अनेक जिज्ञासाओं का समाधान विशेषज्ञों से पाया। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार डॉ अमर कुमार जैन नोडल अधिकारी ने किया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें