केन्द्रीय जेल सागर एवं समस्त उपजेलों में आंरभ हुआ योग सप्ताह अभियान

केन्द्रीय जेल सागर एवं समस्त उपजेलों में आंरभ हुआ योग सप्ताह अभियान

सागर 16 जून 2026
मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, 2026 के उपलक्ष्य में दिनांक 15 जून, 2026 से 21 जून, 2026 तक मध्य प्रदेश की समस्त जेलों में एक सप्ताह का राज्य व्यापी योग अभियान आयोजित किया जा रहा है। उक्त अभियान का शुभारंभ मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय जबलपुर के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश एवं मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के संरक्षक द्वारा दिनांक 15 जून, 2026 को जबलपुर केन्द्रीय जेल से ऑनलाईन माध्यम से किया गया।

अभियान के शुभारंभ के अवसर पर प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सागर, न्यायाधीश श्री प्रीतम बंसल, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री अंकित श्रीवास्तव एवं जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री मिथिलेश डेहरिया सहित केन्द्रीय जेल, के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रधान जिला न्यायाधीश श्री एम.के. शर्मा द्वारा योग के लाभों के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुये बताया गया कि उक्त अभियान केन्द्रीय जेल, सागर के साथ-साथ उपजेल रहली, बण्डा एवं खुरई में भी चलेगा जिसका मुख्य उद्देश्य केन्द्रीय जेल, सागर एवं उपजेलों में निरुद्ध बंदीगण को योग के माध्यम से उनके शारीरिक एवं मानसिक स्वस्थ लाभ प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि जेलों में यह अभियान दिनांक 21 जून, 2026 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस तक निरंतर चलेगा। जिसमें सभी जेलों में योग प्रशिक्षकों द्वारा योग क्रियाओं की जानकारी बंदीगणों को दी जावेगी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सागर द्वारा केन्द्रीय जेल, सागर एवं उपजेल रहली, बण्डा एवं खुरई में बंदियों को योगा ड्रेस उपलब्ध कराई गई।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भोपाल में प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों पर प्रशासन सख्त! सागर DEO ने मांगा जवाब

संयुक्त संचालक लोक शिक्षण ने शिक्षक बनकर बच्चों को पढ़ाई गणित

चिकित्सा जगत में वैज्ञानिक अनुसंधान को बढ़ावा देने की आईएमए एवं फ़ोगसी सागर की अभिनव पहल*