*स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर लाखा बंजारा झील में हुई भव्य नौका तिरंगा यात्रा*
*तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है- विधायक शैलेंद्र जैन*
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम से सराबोर ऐतिहासिक लाखा बंजारा झील में भव्य नौका तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। नगर विधायक श्री शैलेन्द्र कुमार जैन, निगम अध्यक्ष श्री वृंदावन अहिरवार,निगम आयुक्त श्री राजकुमार खत्री, लीगल राइट्स काउंसिल की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती अनुश्री जैन सहित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं बड़ी संख्या में नगर के गणमान्य नागरिकों ने नौका तिरंगा यात्रा में सहभागिता की।
नौकाओं पर शान से लहराते तिरंगे और देशभक्ति के गीतों से लाखा बंजारा झील का वातावरण राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत हो गया। झील में तिरंगे के साथ निकली नौका यात्रा ने उपस्थित नागरिकों में उत्साह और गौरव की भावना का संचार किया।
इस अवसर पर नगर विधायक श्री शैलेन्द्र कुमार जैन ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी नौका तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया है। इसका उद्देश्य देश कीआन-बान-शान तिरंगे के प्रति सम्मान और राष्ट्रभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाना तथा युवा पीढ़ी को स्वतंत्रता संग्राम के महानायकों के त्याग, बलिदान और देश के प्रति समर्पण से परिचित कराना है। उन्होंने कहा कि तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है।
निगम अध्यक्ष श्री वृंदावन अहिरवार ने कहा कि तिरंगा हमारी स्वतंत्रता, स्वाभिमान और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। लाखा बंजारा झील में आयोजित नौका तिरंगा यात्रा ने पूरे शहर को देशभक्ति के रंग में रंग दिया है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी और कर्तव्यबोध का संदेश देते हैं।
निगम आयुक्त श्री राजकुमार खत्री ने कहा कि नगर निगम द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शहर में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से नागरिकों को स्वच्छता, राष्ट्रप्रेम और नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लाखा बंजारा झील सागर की पहचान है और इसकी सुंदरता एवं स्वच्छता बनाए रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने नौका तिरंगा यात्रा में सहभागिता करने वाले सभी नागरिकों का आभार व्यक्त किया।
श्रीमती अनुश्री जैन ने कहा कि लाखा बंजारा झील में नौका तिरंगा यात्रा सागरवासियों के लिए गौरव और उत्साह का अवसर है। तिरंगे की शान में आयोजित यह यात्रा नागरिकों, विशेषकर युवाओं में राष्ट्रप्रेम की भावना को और मजबूत करती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर हर घर तिरंगा अभियान ने देशवासियों में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और अपनत्व की भावना को और व्यापक बनाया है। उन्होंने सभी नागरिकों से स्वतंत्रता दिवस को उत्साहपूर्वक मनाने और राष्ट्र की प्रगति में अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर जगन्नाथ गुरैया, मेघा दुबे,धर्मेंद्र खटीक,नमन समैया,अनीता अहिरवार,सुनीता रैकवार,मनोरमा उपाध्याय,नितिन सोनी,कैलाश हसानी, डा दशरथ मालवीय,सुनील गोस्वामी,आकाश तिवारी,मनोज रैकवार,राजू रैकवार,बबलू चौरसिया,राहुल अहिरवार,राहुल जाटव,नीलम अहिरवार,रश्मि कुशवाहा,निखिल अहिरवार,अनिकेत यादव, देवेंद्र अहिरवार,धर्मेंद्र रजक,चंचल विश्वकर्मा,टिंकू राय,गुड्डू रायकवार,अनिल लालवानी,राजेश पटेल सहित बड़ी संख्या में निर के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
#Jalgangasmvrdhanabhiyan2026
#SwachhSurvekshan2026Sagar
#SwachhSurvekshan2026MP
#SwachhSarvekshanMadhyaPradesh
#SafaiApnoBimaariBhagao #SwabhavSwachhata
#SanskaarSwachhata
#PMOIndia #cmomadhyapradesh #JansamparkMadhyaPradesh #CollectorSagar #NagarPalikNigamSagar #CommissionerUAD #mpurbandeptt #TransformingUrbanLandscape
#SSCL #Sagar #SagarSmartCity
#SmartCitiesInNewIndia
#SmartCities_HUA #MOHUA_India #drmohanyadav #JansamparkMP
#Sawan #SawanSomwar #MadhyaPradesh #MadhyaPradeshTourism #HeartOfIncredibleIndia #ReligiousTourism #IncredibleIndia