जिला सागर ग्रामीण महिला कांग्रेस की अध्यक्ष बनीं पार्षद ऋचा सिंह

जिला सागर ग्रामीण महिला कांग्रेस की अध्यक्ष बनीं पार्षद ऋचा सिंह

भोपाल/सागर। भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस के जिला अध्यक्षों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में सागर ग्रामीण महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी नगर पालिक निगम सागर की पार्षद श्रीमती ऋचा सिंह को सौंपी गई है।

नियुक्ति के बाद ऋचा सिंह ने भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष रीना बोरासी तथा जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह मुहासा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वे पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगी।

उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को संगठन से जोड़ने, उनकी समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाने तथा कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी सक्रियता के साथ कार्य किया जाएगा।

ऋचा सिंह की नियुक्ति पर नगर निगम के पार्षद दल सहित कांग्रेस के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इसकी जानकारी जिला संगठन महासचिव आशीष ज्योतिषी ने दी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भोपाल में प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों पर प्रशासन सख्त! सागर DEO ने मांगा जवाब

संयुक्त संचालक लोक शिक्षण ने शिक्षक बनकर बच्चों को पढ़ाई गणित

चिकित्सा जगत में वैज्ञानिक अनुसंधान को बढ़ावा देने की आईएमए एवं फ़ोगसी सागर की अभिनव पहल*