संदेश

सागर में अवैध हथियार बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार

चित्र
सागर में अवैध हथियार बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार कट्टा, रिवॉल्वर और पिस्टल समेत 3 जिंदा कारतूस बरामद, हथियार बनाने के उपकरण भी मिले सागर। जिले में अवैध हथियार रखने, निर्माण करने और उनकी सप्लाई करने वालों के खिलाफ सागर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। थाना कैंट पुलिस ने अवैध हथियार निर्माण और सप्लाई से जुड़े नेटवर्क का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक देशी कट्टा, एक देशी रिवॉल्वर, एक देशी पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस अधीक्षक सागर अनुराग सुजानिया के निर्देश पर जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कैंट थाना पुलिस संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख रही थी। मुखबिर की सूचना पर पहली गिरफ्तारी पुलिस को सूचना मिली थी कि कजलीवन मैदान के पास एक व्यक्ति अवैध कट्टा और कारतूस लेकर घूम रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर अनुज सेन (24), निवासी लक्ष्मीपुरा वार्ड, थाना कोतवाली, सागर को पकड़ा। तलाशी में उसके कब्जे से 315 बोर का देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ...

आईएमए सागर में NICU प्रबंधन एवं नवजात चिकित्सा पर उच्चस्तरीय वैज्ञानिक सेमिनार*

चित्र
आईएमए सागर में NICU प्रबंधन एवं नवजात चिकित्सा पर उच्चस्तरीय वैज्ञानिक सेमिनार* सागर, 08 अगस्त। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) सागर शाखा द्वारा नवजात गहन चिकित्सा (NICU) एवं जटिल नवजात रोगों के प्रबंधन पर एक उच्चस्तरीय वैज्ञानिक सेमिनार का आयोजन किया गया। प्रथम वैज्ञानिक सत्र में डॉ. कुलदीप सुखदेवे ने NICU में भर्ती समयपूर्व जन्मे, कम जन्म वजन वाले एवं गंभीर रूप से बीमार नवजातों में फंगल संक्रमण के बढ़ते जोखिम पर प्रकाश डालते हुए कहा कि समय पर पहचान, संक्रमण नियंत्रण के मानकों का पालन तथा एंटीफंगल दवाओं का विवेकपूर्ण एवं साक्ष्य-आधारित उपयोग नवजात शिशुओं की सुरक्षा और बेहतर उपचार परिणामों के लिए अत्यंत आवश्यक है। द्वितीय सत्र में डॉ. दीपक गोयल ने जन्मजात हाइड्रोनेफ्रोसिस के समय पर निदान एवं प्रबंधन पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि अधिकांश मामलों में नियमित अल्ट्रासाउंड एवं चिकित्सकीय निगरानी पर्याप्त होती है, जबकि मूत्र मार्ग में रुकावट, बार-बार संक्रमण अथवा गुर्दे की कार्यक्षमता प्रभावित होने पर शल्य चिकित्सा की आवश्यकता पड़ सकती है। तृतीय सत्र में डॉ. स्वप्निल भ...

कलेक्टर प्रतिभा पाल का सेंट्रलाइज किचन पर औचक निरीक्षण, 6,540 बच्चों के मिड-डे मील की गुणवत्ता जांची

चित्र
कलेक्टर प्रतिभा पाल का सेंट्रलाइज किचन पर औचक निरीक्षण, 6,540 बच्चों के मिड-डे मील की गुणवत्ता जांची सागर। जिले के शासकीय स्कूलों में विद्यार्थियों को दिए जा रहे मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने गुरुवार सुबह नगर निगम क्षेत्र स्थित सेंट्रलाइज किचन (केंद्रीयकृत किचन) का औचक निरीक्षण किया। इस किचन से शहर के 83 शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों के 6,540 विद्यार्थियों के लिए प्रतिदिन भोजन तैयार किया जाता है। तिलकगंज आकांक्षा समग्र विकास समिति द्वारा संचालित इस अत्याधुनिक किचन में प्रतिदिन सुबह 5 बजे से भोजन बनाने की प्रक्रिया शुरू होती है और सुबह 10:30 बजे तक सभी स्कूलों में गर्म एवं ताजा भोजन पहुंचा दिया जाता है। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने किचन परिसर, भोजन बनाने की प्रक्रिया, साफ-सफाई, बर्तनों की स्वच्छता तथा उपयोग में लाई जा रही खाद्य सामग्री का बारीकी से निरीक्षण किया। जांच में भोजन तैयार करने में उपयोग किए जा रहे तेल एवं मसाले एगमार्क गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पाए गए। कलेक्टर प्रतिभा पाल ने निर्देश द...

कलेक्टर बनने से किया इनकार, फिर चर्चा में आईं IAS मिशा सिंह

चित्र
कलेक्टर बनने से किया इनकार, फिर चर्चा में आईं IAS मिशा सिंह भोपाल। मध्य प्रदेश की 2016 बैच की आईएएस अधिकारी मिशा सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार चर्चा का कारण उनका शहडोल कलेक्टर का पद संभालने से इनकार करना है। दरअसल, 24 जुलाई 2026 को वल्लभ भवन, भोपाल से देर रात जारी आईएएस अधिकारियों की तबादला सूची में 20 अधिकारियों के नाम शामिल थे। इस सूची के अनुसार, रतलाम की तत्कालीन कलेक्टर मिशा सिंह का तबादला शहडोल जिले के कलेक्टर पद पर किया गया था। हालांकि, मिशा सिंह ने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए शहडोल में पदभार ग्रहण करने से मना कर दिया। इसके बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने उन्हें नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग में अपर आयुक्त के पद पर पदस्थ कर दिया। मिशा सिंह मध्य प्रदेश कैडर की 2016 बैच की आईएएस अधिकारी हैं। उन्हें प्रशासनिक सेवा का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे जबलपुर में एडीएम सहित कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा चुकी हैं। अपनी तेज-तर्रार कार्यशैली, हाजिरजवाबी और सरकारी योजनाओं के प्रभावी जमीनी क्रियान्वयन के लिए मिशा सिंह की पहचान रही है। शहडोल कलेक्टर का पद न संभालने के उनके फ...

जिला सागर ग्रामीण महिला कांग्रेस की अध्यक्ष बनीं पार्षद ऋचा सिंह

चित्र
जिला सागर ग्रामीण महिला कांग्रेस की अध्यक्ष बनीं पार्षद ऋचा सिंह भोपाल/सागर। भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस के जिला अध्यक्षों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में सागर ग्रामीण महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी नगर पालिक निगम सागर की पार्षद श्रीमती ऋचा सिंह को सौंपी गई है। नियुक्ति के बाद ऋचा सिंह ने भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा , प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी , नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार , प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष रीना बोरासी तथा जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह मुहासा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वे पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को संगठन से जोड़ने, उनकी समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाने तथा कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी सक्रियता के साथ कार्य किया जाएगा। ऋचा सिंह की नियुक्ति पर नगर निगम के पार्षद दल सहित कांग्रेस के कई नेताओं और क...

कलेक्टर ने बुलाई जिला स्वास्थ्य समिति की विशेष बैठक; जिला अस्पताल, बीएमसी और स्वास्थ्य अमले की संयुक्त समीक्षा

चित्र
➡️ कलेक्टर ने बुलाई जिला स्वास्थ्य समिति की विशेष बैठक; जिला अस्पताल, बीएमसी और स्वास्थ्य अमले की संयुक्त समीक्षा ➡️ एमएमआर, आईएमआर और रेफरल केसों के सटीक कारणों की पड़ताल कर हर स्तर पर टाइमली इंटरवेंशन के दिए निर्देश ➡️ हाई-रिस्क प्रेगनेंसी की बर्थ मैपिंग और शतप्रतिशत बीपी-एचबी जांच अनिवार्य जिले में मातृ मृत्यु दर (MMR) तथा शिशु मृत्यु दर (IMR) को न्यूनतम स्तर पर लाने के लिए कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल लगातार मैदानी स्तर से लेकर उच्च चिकित्सा संस्थानों तक ठोस रणनीतिक कदम उठा रही हैं। इसी क्रम में सोमवार को कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की महत्वपूर्ण और विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की खासियत यह रही कि इसमें न केवल सीएमएचओ कार्यालय के जिला व ब्लॉक स्तरीय अधिकारी शामिल हुए, बल्कि जिला चिकित्सालय तथा बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ शिशु रोग विशेषज्ञ और एसएनसीयू इंचार्ज को भी एक मंच पर लाया गया। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि इस संयुक्त मंथन का मुख्य उद्देश्य उन सटीक कारणों की पहचान करना है, जिनके चलते मरीज प्राथमिक / ...

गृह निर्माण मंडल की कॉलोनियों से शहर का होगा सुनियोजित विकास एवं विस्तार : मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत

चित्र
गृह निर्माण मंडल की कॉलोनियों से शहर का होगा सुनियोजित विकास एवं विस्तार : मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत  सस्ते मकान और किफायती प्लॉट उपलब्ध कराएगा गृह निर्माण मंडल, 18 माह में तैयार होगी आधुनिक एवं सुव्यवस्थित कॉलोनी 14.27 एकड़ में बनेगी सुसज्जित व व्यवस्थित कॉलोनी सागर 02 अगस्त 2026 मध्य प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि मध्य प्रदेश गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल द्वारा विकसित की जा रही मंगल विहार धर्मश्री कॉलोनी सागर शहर के सुनियोजित विकास और विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। यह कॉलोनी आधुनिक सुविधाओं से युक्त, सुव्यवस्थित एवं सर्वसुविधायुक्त होगी, जिससे आम नागरिकों को बेहतर आवासीय वातावरण उपलब्ध होगा। उन्होंने कहा कि गृह निर्माण मंडल द्वारा हितग्राहियों को किफायती दरों पर मकान उपलब्ध कराए जाएंगे। साथ ही कम कीमत पर विकसित आवासीय प्लॉट भी उपलब्ध कराए जाएंगे, ताकि मध्यम एवं निम्न आय वर्ग के परिवार भी अपने सपनों का घर बना सकें। रविवार को धर्मश्री कॉलोनी स्थित संविधान चौक के समीप आयोजित भूमि पूजन एवं शिलान्यास क...

हरित सागर का संकल्प, आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी है : रिशांक तिवारी

चित्र
हरित सागर का संकल्प, आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी है : रिशांक तिवारी संकल्प फाउंडेशन का पौधरोपण अभियान जारी, अंबेडकर वार्ड स्थित संस्कृत विद्यालय में रविवार को लगाए 30 फलदार पौधे सागर। संकल्प फाउंडेशन का 11 हजार वृक्षारोपण अभियान जनभागीदारी के साथ निरंतर आगे बढ़ रहा है। पर्यावरण संरक्षण को समर्पित इस हरित अभियान के तहत रविवार को अंबेडकर वार्ड स्थित संस्कृत विद्यालय परिसर में 30 फलदार पौधे लगाए गए। इसके साथ ही फाउंडेशन द्वारा लगाए गए पौधों की संख्या बढ़कर 1,560 हो गई है। इस अवसर पर संकल्प फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री रिशांक तिवारी ने कहा कि हरित सागर का संकल्प, आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि फाउंडेशन की शुरुआत से ही पर्यावरण संरक्षण उसकी प्राथमिकताओं में शामिल रहा है। इसी सोच के साथ 11 हजार वृक्षारोपण अभियान को आगे बढ़ाया जा रहा है, जिसमें समाज के हर वर्ग का सहयोग लगातार मिल रहा है। श्री रिशांक तिवारी ने कहा कि जब लोग किसी अच्छे उद्देश्य से स्वयं जुड़ते हैं, तभी उसका सकारात्मक प्रभाव लंबे समय तक दिखाई देता है। उन्होंने बताया कि संकल्प फाउंडे...

जैसीनगर में मंत्री गोविंद सिंह राजपूत का पैदल भ्रमण, जनसमस्याएं सुनकर 2 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत

चित्र
जैसीनगर में मंत्री गोविंद सिंह राजपूत का पैदल भ्रमण, जनसमस्याएं सुनकर 2 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत सागर, 2 अगस्त। मध्यप्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने रविवार को जैसीनगर नगर क्षेत्र में व्यापक पैदल भ्रमण कर आम नागरिकों से सीधे संवाद किया। इस दौरान उन्होंने गली-गली और घर-घर पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुनीं तथा उनके निराकरण के लिए 2 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत करने की घोषणा की। साथ ही क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए। भ्रमण के दौरान मंत्री राजपूत ने कहा कि वह किसी चुनावी या प्रचार कार्यक्रम के तहत नहीं, बल्कि क्षेत्रवासियों का हालचाल जानने और उनकी समस्याएं सुनने के लिए जैसीनगर पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि "सुरखी विधानसभा मेरा घर है और जैसीनगर का हर परिवार मेरे अपने परिवार का हिस्सा है। जनता का प्रेम और विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है।" मंत्री ने बताया कि जैसीनगर में पहले ही 40 करोड़ रुपये की लागत से सांदीपनि विद्यालय, 7 करोड़ रुपये का ऑडिटोरियम, 12 करोड़ रुपये का कॉलेज भवन तथा 2 ...

दतिया उपचुनाव : संगठनात्मक एवं मीडिया गतिविधियों में सक्रिय रहे भाजपा प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट रिशांक तिवारी

चित्र
दतिया उपचुनाव : संगठनात्मक एवं मीडिया गतिविधियों में सक्रिय रहे भाजपा प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट रिशांक तिवारी प्रदेश नेतृत्व के साथ श्री रिशांक तिवारी ने विभिन्न कार्यक्रमों में निभाई सहभागिता सागर/दतिया, 26 जुलाई। दतिया विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के युवा एवं ऊर्जावान प्रत्याशी श्री आशुतोष तिवारी जी के समर्थन में जारी चुनावी अभियान के दौरान भाजपा प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट श्री रिशांक तिवारी ने रविवार को दतिया में विभिन्न संगठनात्मक, चुनावी एवं मीडिया गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता की। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में श्री रिशांक तिवारी ने वरिष्ठ नेतृत्व के साथ चुनावी तैयारियों, बूथ स्तर के समन्वय, मीडिया प्रबंधन, जनसंपर्क अभियान, जनसभा एवं सामाजिक सम्मेलन सहित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया। रविवार प्रातः श्री रिशांक तिवारी ने भाजपा प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह के साथ दतिया विधानसभा के वार्ड क्रमांक 9 स्थित बूथ क्रमांक 177 पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का श्रवण किया। कार्यक्रम में पूर्व सांसद श्री आलोक संजर, पूर्व विधाय...

केसली शासकीय महाविद्यालय परिसर में कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने किया मुनगा पौधे का रोपण

चित्र
➡️ केसली शासकीय महाविद्यालय परिसर में कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने किया मुनगा पौधे का रोपण  पर्यावरण संरक्षण एवं हरित विकास के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने केसली शासकीय महाविद्यालय परिसर में मुनगा का पौधा रोपित किया। इस अवसर पर उन्होंने पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संदेश देते हुए कहा कि वृक्षारोपण के साथ-साथ उनका संवर्धन भी उतना ही आवश्यक है।  उन्होंने विद्यार्थियों एवं महाविद्यालय परिवार से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा पर्यावरण संरक्षण के जन अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री विवेक केवी, केसली एसडीएम श्रीमती राजनंदिनी शर्मा सहित महाविद्यालय के प्राचार्य, प्राध्यापकगण, अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sagar

पद्मश्री एवं राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त श्री मोहन नागर 24 जुलाई को सागर जिले के प्रवास पर रहेंगे

चित्र
➡️ पद्मश्री एवं राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त श्री मोहन नागर 24 जुलाई को सागर जिले के प्रवास पर रहेंगे  ➡️ कमिश्नर कार्यालय सभागार में परिषद की गतिविधियों की करेंगे समीक्षा पद्मश्री सम्मान से अलंकृत एवं मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त) श्री मोहन नागर 24 जुलाई को अल्प प्रवास पर सागर आएंगे। अपने प्रवास के दौरान वे प्रातः 11 बजे कमिश्नर कार्यालय सभागार में आयोजित बैठक में परिषद के नेटवर्क से जुड़ी नवांकुर संस्थाओं, ग्राम एवं नगर विकास प्रस्फुटन समितियों तथा सीएमसीएलडीपी (CMCLDP) के विद्यार्थियों से संवाद करेंगे। बैठक में श्री नागर मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा संचालित विभिन्न गतिविधियों एवं योजनाओं की समीक्षा करेंगे तथा समाज सहभागिता, जनभागीदारी एवं विकास कार्यों को अधिक प्रभावी बनाने के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन देंगे। बैठक में परिषद के पदाधिकारी, अधिकारी, नवांकुर संस्थाओं के प्रतिनिधि, ग्राम एवं नगर विकास प्रस्फुटन समितियों के सदस्य तथा सीएमसीएलडीपी के विद्यार्थी उपस्थित रहेंगे। CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark ...

आपकी महापौर आपके द्वार एवं जनचैपाल” का 20वां शिविर चकराघाट एवं बरियाघाट वार्ड का संयुक्त शिविर संपन्न

चित्र
आपकी महापौर आपके द्वार एवं जनचैपाल” का 20वां शिविर चकराघाट एवं बरियाघाट वार्ड का संयुक्त शिविर संपन्न महापौर ने नागरिकों की समस्याओं का मौके पर कराया निराकरण, पात्र हितग्राहियों को जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने के दिए निर्देश सागर,/न.नि./दिनांक 22 जुलाई 2026। नगर निगम सागर द्वारा संचालित ‘‘आपकी महापौर आपके द्वार एवं जनचैपाल’’ अभियान के अंतर्गत 20वां शिविर चकराघाट एवं बरियाघाट वार्ड के नागरिकों के लिए चकराघाट पर आयोजित किया गया। शिविर में महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी ने नागरिकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। शिविर में बड़ी संख्या में नागरिकों ने सहभागिता करते हुए विभिन्न समस्याओं एवं सुझावों से अवगत कराया। साथ ही शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से वंचित पात्र हितग्राहियों के आवेदन प्राप्त कर उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाने की प्रक्रिया प्रारंभ की गई। इस अवसर पर महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी ने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य नागरिकों को उनके वार्ड में ही सुविधाएं उपलब्ध कराना तथा उनकी समस्याओं का...

महापौर को स्वर्णकार समाज ने ज्ञापन सौंपकर स्वर्णकार चैक निर्माण की मांग की

चित्र
महापौर को स्वर्णकार समाज ने ज्ञापन सौंपकर स्वर्णकार चैक निर्माण की मांग की स्वर्णकार चैक निर्माण कराने हेतु शीघ्र ही स्थल निरीक्षण कर निर्णय लिया जाएगा-महापौर सागर/न.नि/दिनांक 22.07.2026/ श्री बुंदेलखंडीय क्षत्रिय पुरानिया स्वर्णकार समाज के प्रतिनिधिमंडल ने महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी से भेंट कर नगर में स्वर्णकार चैक निर्माण किए जाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में समाज के पदाधिकारियों ने उल्लेख किया कि सागर नगर में स्वर्णकार समाज की लगभग 25 हजार की आबादी निवास करती है तथा बड़ा बाजार क्षेत्र सहित कई वार्ड स्वर्णकार बाहुल्य हैं। समाज की लंबे समय से मांग है कि नगर में स्वर्णकार समाज की पहचान एवं सांस्कृतिक विरासत को सम्मान देने के उद्देश्य से स्वर्णकार चैक का निर्माण कराया जाए। समाज के प्रतिनिधियों ने बताया कि स्वर्णकार समाज के आराध्य देव श्री अजमीढ़ देव जी की प्रतिमा एवं चैक से संबंधित अन्य व्यवस्थाएं समाज स्वयं करेगा। चैक निर्माण के लिए रामबाग मंदिर के समीप पीपल वृक्ष के नीचे, नरयावली नाका वार्ड क्षेत्र में स्थान भी चिन्हित किया गया है। महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी ...

कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने की शिक्षा, जनजातीय कल्याण और ओबीसी विभागों की संयुक्त समीक्षा: दिए कड़े निर्देश

चित्र
➡️ कोई भी बच्चा प्रवेश से न छूटे, शत-प्रतिशत नामांकन और सुविधाओं को लेकर बीईओ-बीआरसी की जिम्मेदारी तय ➡️ छात्रावासों की व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद, शतप्रतिशत ऑनबोर्डिंग और पूर्ण क्षमता में हों संचालित ➡️ कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने की शिक्षा, जनजातीय कल्याण और ओबीसी विभागों की संयुक्त समीक्षा: दिए कड़े निर्देश जिला कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में स्कूल शिक्षा विभाग, आदिम जाति कल्याण विभाग तथा अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के कार्यों की संयुक्त समीक्षा बैठक ली। बैठक में कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि शासन की लोक कल्याणकारी और छात्र-हितैषी योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी स्तर पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को समय-सीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि कक्षा 1 से 12वीं तक शासकीय और निजी दोनों ही प्रकार के विद्यालयों में जिले के हर बच्चे का प्रवेश सुनिश्चित किया जाए। इस कार्य में लापरवाही मिलने पर संबंधित क्षेत्र के बीईओ और बीआरसी की सीधी जिम्मेदारी तय की जाएगी।   कक्षा 1 से 8व...

कृषि महाविद्यालय भवन और छात्रावास निर्माण की कार्रवाई प्रगति पर रू कृषि मंत्रीभवन निर्माण के लिए 15 करोड़ जारी

चित्र
कृषि महाविद्यालय भवन और छात्रावास निर्माण की कार्रवाई प्रगति पर रू कृषि मंत्री भवन निर्माण के लिए 15 करोड़ जारी सागर। किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री श्री ऐदल सिंह कंसाना ने मध्यप्रदेश विधानसभा में बताया कि खुरई स्थित  पंडित अटल बिहारी वाजपेयी कृषि महाविद्यालय के नवीन भवन एवं छात्रावास निर्माण के लिए शासन द्वारा प्रथम किश्त के रूप में 15 करोड़ रुपये जारी किए जा चुके हैं। महाविद्यालय भवन के प्रथम चरण तथा छात्रावास निर्माण के लिए वर्तमान में निविदा आमंत्रित करने की प्रक्रिया प्रचलन में है।  निविदा स्वीकृत होने के बाद निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा तथा निर्माण पूर्ण होने पर विद्यार्थियों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। यह जानकारी उन्होंने खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह द्वारा विधानसभा में पूछे गए प्रश्न के लिखित उत्तर में दी। खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने विधानसभा में प्रश्न उठाते हुए खुरई स्थित  पंडित अटल बिहारी वाजपेयी कृषि महाविद्यालय के नवीन भवन, छात्रावास तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं के निर्माण के लिए विभाग द्वारा की जा रही कार्रवाई की जानकारी मांगी थी। साथ ...

जन्मदिन पर विधायक शैलेन्द्र कुमार जैन ने पूज्य आचार्य श्री 108 विभव सागर जी महाराज का मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया, जैन समाज ने किया आत्मीय अभिनंदन

चित्र
जन्मदिन पर विधायक शैलेन्द्र कुमार जैन ने पूज्य आचार्य श्री 108 विभव सागर जी महाराज का मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया, जैन समाज ने किया आत्मीय अभिनंदन सागर। जन्मदिवस के पावन अवसर पर सागर विधायक श्री शैलेन्द्र कुमार जैन ने श्री गौराबाई दिगम्बर जैन मंदिर में विराजमान पूज्य आचार्य श्री 108 विभव सागर जी महाराज ससंघ के दर्शन कर पाद प्रक्षालन किया तथा उनका मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान सकल जैन समाज के वरिष्ठजनों एवं श्रद्धालुओं ने विधायक श्री जैन का आत्मीय अभिनंदन कर उन्हें जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। पूज्य आचार्य श्री ने विधायक श्री शैलेन्द्र कुमार जैन को धर्म, सेवा, सदाचार एवं लोककल्याण के पथ पर निरंतर अग्रसर रहने का आशीर्वचन प्रदान करते हुए उनके स्वस्थ, दीर्घायु, यशस्वी एवं जनसेवा से परिपूर्ण जीवन की मंगलकामना की। इस अवसर पर आचार्य श्री ने विधायक श्री जैन को अपने हस्तलिखित शुभकामना-पत्र की भेंट भी प्रदान की। इस अवसर पर विधायक श्री शैलेन्द्र कुमार जैन ने कहा कि संतों का आशीर्वाद जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है। गुरुजनों के सान्निध्य से सेवा, संस्कार और समर्पण की भावना और अधिक सुदृढ़ ह...

ब्लड कैंसर के इलाज में नई तकनीकों पर आईएमए सागर का वैज्ञानिक मंथन*

चित्र
ब्लड कैंसर के इलाज में नई तकनीकों पर आईएमए सागर का वैज्ञानिक मंथन* सागर, 12 जुलाई। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) सागर शाखा द्वारा ब्लड कैंसर, बोन मैरो ट्रांसप्लांट, प्रिसीजन मेडिसिन एवं रक्ताधान सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर एक उच्चस्तरीय वैज्ञानिक सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अरविंद सराफ एवं डॉ. विश्वास सप्रे रहे। प्रथम वैज्ञानिक सत्र में प्रसिद्ध हीमैटोलॉजिस्ट डॉ. सचिन बंसल ने “Basics of Bone Marrow Transplant” विषय पर व्याख्यान देते हुए बताया कि बोन मैरो ट्रांसप्लांट रक्त कैंसर, एप्लास्टिक एनीमिया तथा अन्य गंभीर रक्त एवं प्रतिरक्षा संबंधी रोगों के उपचार की एक उन्नत एवं प्रभावी पद्धति है। उन्होंने ऑटोलॉगस एवं एलोजेनिक बोन मैरो ट्रांसप्लांट की प्रक्रिया, उपयुक्त मरीज चयन तथा उपचार की सफलता के महत्वपूर्ण पहलुओं पर प्रकाश डाला। इस सत्र की अध्यक्षता डॉ. हर्ष मिश्रा एवं डॉ. नीरज जैन ने की। द्वितीय सत्र में डॉ. सैकत दत्ता ने “Precision Medicine in Hematology” विषय पर व्याख्यान देते हुए बताया कि आधुनिक आणविक परीक्षण एवं जीन प्रोफाइलिंग की सहाय...