संदेश

गाँधी विचार न्यूज़। पर्यावरण दिवस पर किया वृहद वृक्षारोपण*

चित्र
*पर्यावरण दिवस पर किया वृहद वृक्षारोपण*  सागर आज दिनांक 28 अगस्त को भारतीय मजदूर संघ के पर्यावरण दिवस पर माननीय विधायक शैलेंद्र जैन के मुख्या आतिथ्य जगदीश जरोलिया की अध्यक्षता आशीष सिंह, अशोक तिवारी, धर्मेंद्र घोषी एवं रामप्रकाश साहू के विशेष आतिथ्य मे मंगल गिरि के पास एकता कॉलोनी अम्बेडकर वर्ड, सागर मे वृहद वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर भारतीय मजदूर संघ के कार्यकर्ता एवं अधिकारी एवं एकता कॉलोनी के नागरीक गण उपस्थित रहें। प्रमुख रुप से भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री श्री दीपक मिश्रा, म प्र राज्य कर्माचारी संघ के जिला अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव, जिला सचिव अवधेश उपाध्याय, तहसील अध्यक्ष पंकज सिंह राजपूत, शिक्षा प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष हरिगोविंद मिश्रा, अम्रीश वर्मा, मुरारीलाल कटारें, संजय सोनी, मनोज सोनी, संजय गोहिया, दीपक सोनी आदि ने सहभागिता दी।

Gv news Gandhi vichar news शारदा खटीक ने नरयावली विधानसभा में स्थित खेजरा धाम के दर्शन किए

चित्र
Gandhi vichar news  शारदा खटीक ने नरयावली विधानसभा में स्थित खेजरा धाम के दर्शन किए मध्य प्रदेश कांग्रेस की महासचिव एवं जिला पंचायत सदस्य श्रीमती शारदा खटीक ने सावन के आखिरी सोमवार को ग्राम मेहर खेजरा धाम जाकर दर्शन किए उसके बाद श्रीमती शारदा खटीक ने ग्राम में जनसंपर्क किया श्रीमती शारदा खटीक के साथ किशोरी लाल खटीक , दुलारे उस्ताद , सोनू अहिरवार , राहुल ठाकुर , निखिल , रितेश , मनोज आदि उपस्थित थे..

अवैध मदिरा के विनिर्माण, संग्रहण व विक्रय के विरुद्ध विशेष अभियान

चित्र
 अवैध मदिरा के विनिर्माण, संग्रहण व विक्रय के विरुद्ध विशेष अभियान सागर. 28 अगस्त 2023. अवैध मदिरा के विनिर्माण, संग्रहण व विक्रय के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत् आज सहायक आबकारी आयुक्त श्री दीपक अवस्थी के आदेशानुसार एडीओ श्री आर एस बुंदेला के निर्देशन में अवैध शराब की बिक्री की सूचना पर दबिश दी। दबिश के दौरान आरोपी कमलेश तनय, राधे नामदेव निवासी कबीर वार्ड खुरई से 38 पाव देशी मदिरा, आरोपी अनिल तनय, फूल सिंह कुर्मी निवासी कठेली थाना खुरई ग्रामीण से 16पाव देशी मदिरा बरामद की। अगली कार्यवाही में ग्राम सदलपुर में आरोपी तारा बाई पति राजू बंजारा से 20 लीटर कच्ची मदिरा, आरोपी सुनीता पति कल्याण बंजारा से 22 लीटर कच्ची मदिरा पकड़ी गई। कार्यवाही में मौके पर जलती भट्ठीयों व 1270 कि ग्राम लहान को नष्ट किया गया। आरोपियो के विरुद्ध मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्व किया गया। कार्रवाई के दौरान आबकारी वृत प्रभारी उपनिरीक्षक श्री सियाराम चौधरी,उप निरीक्षक श्री शैलेन्द्र सिंह, आरक्षक श्री रूप किशोर मिश्रा , प्रदीप दूबे, हेमंत कुशवाहा, मनोरमा बौद्ध उपस्थित रहे

|| gandhi vichar news ||पर्यावरण दिवस पर किया वृहद वृक्षारोपण*

चित्र
*पर्यावरण दिवस पर किया वृहद वृक्षारोपण*  सागर आज दिनांक 28 अगस्त को भारतीय मजदूर संघ के पर्यावरण दिवस पर माननीय विधायक शैलेंद्र जैन के मुख्या आतिथ्य जगदीश जरोलिया की अध्यक्षता आशीष सिंह, अशोक तिवारी, धर्मेंद्र घोषी एवं रामप्रकाश साहू के विशेष आतिथ्य मे मंगल गिरि के पास एकता कॉलोनी अम्बेडकर वर्ड, सागर मे वृहद वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर भारतीय मजदूर संघ के कार्यकर्ता एवं अधिकारी एवं एकता कॉलोनी के नागरीक गण उपस्थित रहें। प्रमुख रुप से भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री श्री दीपक मिश्रा, म प्र राज्य कर्माचारी संघ के जिला अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव, जिला सचिव अवधेश उपाध्याय, तहसील अध्यक्ष पंकज सिंह राजपूत, शिक्षा प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष हरिगोविंद मिश्रा, अम्रीश वर्मा, मुरारीलाल कटारें, संजय सोनी, मनोज सोनी, संजय गोहिया, दीपक सोनी आदि ने सहभागिता दी।

सागर विधानसभा में सदस्यता महाअभियान का शुभारंभ किया गया।

चित्र
 सागर जिले की आठही विधानसभा में युवा जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में सदस्यता अभियान शुभारंभ हुआ जिसमें भारी संख्या में नवमतदाताओं युवाओ ने भाजपा कार्यालय पहुंचकर सदस्यता ली एमपी_के_मन_में_मोदी अभियान के अंतर्गत भाजपा प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर आज भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला सागर द्वारा, सागर विधानसभा में सदस्यता महाअभियान का शुभारंभ किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में नवमतदाताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता एवं देश के सबसे शक्तिशाली प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व से प्रभावित होकर देश का नौजवान आज भारतीय जनता पार्टी से जुड़ने को आतुर है। इस दौरान MLA Shalendra Jain एवं Gaurav Sirothiya का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ...  इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा व भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

स्कूल के बच्चो को खाना नहीं मिल रहा

चित्र
 ग्राम पंचायत भौंहारी मैं एकीकृत साला मैं मिडिल स्कूल की कक्षाओं में विद्यार्थियों के लिए शासन द्वारा योजना के अंतर्गत मध्यान भोजन विद्यार्थियों के लिए दिया जाना है वह भोजन स्वर सहायता समूह मां सरस्वती स्वर सहायता समूह को मध्यान भोजन का काम दिया गया है और समूह सही काम नहीं कर रहा है समूह खाना मीनू के अनुसार नहीं बच्चों को दिया जाता है और हफ्ते में एक या दो दिन खाना दिया ही नहीं जाता आज G V news की टीम स्कूल में पहुंची तो वहां पर देखा गया आज 26 अगस्त दिन शनिवार को खाना बच्चों को नहीं दिया गया और स्कूल में न्यूज़ की टीम ने भ्रमण किया तो वहां पर B R C ऑफिस से मॉनिटरिंग के लिए एक साहब पहुंचे थे तो उन्होंने भी 26 अगस्त 2023 दिन शनिवार को देखा तो खाना बना नहीं पाया और ना बच्चों ने खाया तो हमारी टीम ने बीआरसी ऑफिस से पहुंचे हुए सब से जानकारी लेनी चाहिए तो सब भी धीरे से निकल गए तो अब देखते हैं की बीआरसी ऑफिस से क्या कार्रवाई होती है बच्चों के लिए खाना समय पर मिलना चाहिए कि नहीं आप देख रहे हैं जी व्ही न्यूज़ की खास खबर

सागर विधानसभा क्षेत्र में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की चरण पादुका यात्रा तीसरे दिन संत रविदास वार्ड पहुंची

चित्र
 *सागर विधानसभा क्षेत्र में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की चरण पादुका यात्रा तीसरे दिन संत रविदास वार्ड पहुंची* सागर।संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की चरण पादुका यात्रा तीसरे दिन संत रविदास वार्ड में पहुंची आचार्य श्री विद्यासागर महाराज बस स्टैंड खुरई रोड से यात्रा का शुभारंभ डा भीमराव अम्बेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। यात्रा के समापन अवसर पर विधायक माननीय श्री शैलेंद्र जैन ने संबोधित करते हुए कहा कि यह यात्रा एक विशेष यात्रा है जो सामाजिक समरसता को एक महत्वपूर्ण क्रांति का स्वरूप देने का कार्य करेगी,और हम सभी हिन्दुओं को एक सूत्र में जोड़ने का कार्य करेगी। इस यात्रा में सभी धर्म के लोग गुरु जी की चरण पादुका लेकर चल रहे हैं । यह कार्यक्रम आपका हमारा सबका एकता का प्रतीक बने हम इस दिशा में कार्य कर रहे हैं । जन जन तक पहुंचाने का कार्य कर कर रहे हैं। उन्होंने उपस्थित सभी जन समुदाय को निमंत्रण पत्रिका देकर 12 अगस्त को ढाना हवाई पट्टी पर माननीय प्रधानमंत्री जी के कार्यक्रम में उपस्थित होने का आग्रह किया। कल की यात्रा काकागंज,पंतनगर एवं अंबेडकर वार्ड में पहुंचेगी...

*विधायक माननीय श्री शैलेंद्र जैन ने लाखा बंजारा झील से हटाई जा रही जलकुंभी के कार्य का किया निरीक्षण,

चित्र
 *विधायक माननीय श्री शैलेंद्र जैन ने लाखा बंजारा झील से हटाई जा रही जलकुंभी के कार्य का किया निरीक्षण, गति एवं संसाधन बढ़ाने के दिए निर्देश* सागर। विधायक माननीय श्री शैलेंद्र जैन ने लाखा बंजारा झील में रायकवार समाज द्वारा निकाली जा रही जलकुंभी के कार्य का निरीक्षण किया, उल्लेखनीय है कि स्मार्ट सिटी के माध्यम से लाखा बंजारा झील का गहरीकरण एवं पुनर्निर्माण का कार्य किया जा रहा है जिसमें इस बारिश मैं पानी भरने के कारण तालाब में काफी जलकुंभी फैल गई है तालाब की सुंदरता कम हो गई है और शहर के ड्रेनेज के पानी के 55 नाले टेपिंग होने के बाद तालाब में गंदा पानी जाने से रोक दिया गया है अब तालाब में पूर्ण रूप से शुद्ध वर्ष का जल है परंतु जलकुंभी के कारण उसकी सुंदरता छुप गई है इसके लिए विधायक शैलेंद्र जैन ने स्मार्ट सिटी प्रशासन को जलकुंभी हटाने का निर्देश दिए हैं जिसका कार्य जारी है उन्होंने तालाब पर पहुंचकर इस कार्यक्रम निरीक्षण किया और कार्य की गति को बढ़ाने के लिए जेसीबी मशीन एवं डंपर की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए और 15 अगस्त के पूर्व तालाब की जलकुंभी को हटाने के लिए निर्देशित किया ।

विधायक माननीय शैलेंद्र जैन एवं रोटरी गवर्नर ने किया जिला चिकित्सालय के रोटरी आहार केंद्र का निरीक्षण।

चित्र
 विधायक माननीय शैलेंद्र जैन एवं रोटरी गवर्नर ने किया जिला चिकित्सालय के रोटरी आहार केंद्र का निरीक्षण। *मरीजों एवं उनके परिजनों के लिए बड़ी राहत देता है रोटरी आहार केंद्र: माननीय श्री शैलेंद्र जैन* सागर।विधायक माननीय श्री शैलेंद्र जैन एवं रोटरी क्लब सागर की डिस्ट्रिक्ट गवर्नर ऋतु ग्रोवर ने जिला चिकित्सालय पहुंचकर वहां पर लगभग 19 वर्षो से संचालित रोटरी आहार केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान विधायक माननीय श्री शैलेंद्र जैन ने संस्था कि सराहना करते हुए कहा कि जिला चिकित्सालय में जिले भर के गरीब मरीज अपने इलाज कराने आते हैं ऐसी स्थिति में उनके अटेंड रोको यहां पर रुक मरीजों की सेवा एवं दवाइयां लाने हेतु या रुकना पड़ता है ऐसे स्थिति में वे इतने सक्षम नहीं होते हैं कि किसी भोजनालय या रेस्टोरेंट में जाकर खाना खा सके उनके लिए रोटरी आहार केंद्र द्वारा मात्र ₹10 में भोजन की उपलब्धता वरदान के समान है। डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रितु ग्रोवर ने भी संस्था के कार्यों की सराहना की। आहार केंद्र की जरूरतों के लिए विधायक माननीय शैलेंद्र जैन में संस्था को आश्वस्त किया कि कोई भी वो सकता हूं आप मुझे सूचित करिए ...

सागर में माननीय प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री जी की उपस्थिति देश का ऐतिहासिक कार्यक्रम होगा: माननीय श्री शैलेंद्र जैन*सागर में माननीय प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री जी की उपस्थिति देश का ऐतिहासिक कार्यक्रम होगा: माननीय श्री शैलेंद्र जैन*

चित्र
  सागर विधानसभा क्षेत्र की संत शिरोमणि गुरु रविदास जी मंदिर निर्माण हेतु समरसता यात्रा चौथे दिन काकागंज पंतनगर एवं सूबेदार वार्ड में पहुंची। *सागर में माननीय प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री जी की उपस्थिति देश का ऐतिहासिक कार्यक्रम होगा: माननीय श्री शैलेंद्र जैन* सागर।संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज के भव्य एवं दिव्य मंदिर निर्माण हेतु सागर विधानसभा क्षेत्र की समरसता यात्रा चौथे दिन काकागंज,पंतनगर एवं सूबेदार वार्ड में पहुंची, जहां संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की चित्र एवं चरण पादुका का पूजन एवं आरती कर यात्रा का शुभारंभ किया गया। इसके बाद विधायक माननीय श्री शैलेंद्र जैन जी के नेतृत्व में यात्रा तीनो वार्डो में पहुंची जहां लोगों ने बड़े ही धार्मिक एवं आत्मीय भाव से चरण पादुका का पूजन किया इस अवसर पर माननीय विधायक श्री शैलेंद्र जैन ने लोगों को आमंत्रण पत्र देकर 12 अगस्त को संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज के भव्य मंदिर के शिलान्यास हेतु पधार रहे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी,यशश्वी मुख्यमंत्री माननीय श्री शिवराज सिंह चौहान के ढाना स्थित हवाई पट्टी पर कार...

सागर विधानसभा क्षेत्र में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की चरण पादुका यात्रा का अंबेडकर मूर्ति भगवान गंज से हुआ शुभारंभ*

चित्र
 *सागर विधानसभा क्षेत्र में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की चरण पादुका यात्रा का अंबेडकर मूर्ति भगवान गंज से हुआ शुभारंभ* सागर।मध्य प्रदेश शासन के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय श्री शिवराज सिंह चौहान जी द्वारा स्वीकृत देश के प्रथम संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज का 100 करोड़ रूपए की लागत से भव्य एवं दिव्य मंदिर निर्माण हेतु शिलान्यास करने पधार रहे देश के प्रधान सेवक माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी के आगमन के पूर्व सागर विधानसभा में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की चरण पादुका यात्रा का भव्य शुभारंभ अंबेडकर मूर्ति भगवान गंज से किया गया । यात्रा के शुभारंभ में सर्व प्रथम सांसद माननीय श्री राज बहादुर सिंह, विधायक माननीय श्री शैलेंद्र जैन ,भाजपा जिला अध्यक्ष श्री गौरव सिरोठिया,महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी,निगम अध्यक्ष श्री वृंदावन अहिरवार,महापौर प्रतिनिधि श्री सुशील तिवारी ने संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज के चरण पादुका एवं रथ पर स्थित उनके चित्र का पूजन माल्यार्पण एवं आरती उतारकर यात्रा का शुभारंभ किया,इसके बाद बाबा साहेब डा भीमराव अम्बेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।...

स्कूल की छात्राऐं सरकारी इलाज से बंचित

चित्र
स्कूल की छात्राऐं सरकारी इलाज से बंचित शारदा खटीक मध्यप्रदेश कांग्रेस की महासचिव एवं जिला पंचायत सदस्य श्रीमती शारदा खटीक ने पुरानी सदर स्कूल की बीमार 9 छात्राओं से आज गणेश नर्सिंग होम में जाकर जानकारी ली छात्राओं ने बताया कि 2 दिन पहले स्कूल में बाथरूम में कोई केमिकल डाला गया जिसकी दुर्गंध से हम सभी छात्राएं बेहोश हो गई हमारे पालकों को 3 घंटे बाद खबर दी गई हमें सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन दूसरे दिन ही वहां से हमें डिस्चार्ज कर दिया गया छात्राओं के पालकों ने बताया कि सभी छात्राओं की हालत ठीक नहीं थी बेहोशी के हालत में ही छात्राओं को सिविल अस्पताल से छुट्टी करदी गई हमने गणेश नर्सिंग होम में इन्हें भर्ती कराया यहां उनका इलाज चल रहा है स्कूल के प्रिंसिपल छात्राओं को देखने तक नहीं आए उनसे फोन पर चर्चा की तो उन्होंने जवाब दिया कि हमें कोई मतलब नहीं आप स्वयं इलाज करवाएं । गणेश नर्सिंग होम में रानी पटेल , राखी पटेल , जानकी पटेल , दुर्गा बंसल , राधिका पटेल , रश्मि कुशवाहा , महक अहिरवार , रहनुमा , गीता मौर्य भर्ती है जहां इनका इलाज चल रहा है सरकारी इलाज से ...

विधायक श्री शैलेंद्र जैन ने शहर वासियों के साथ सिटी फॉरेस्ट में रोपे 1100 पौधे

चित्र
विधायक श्री शैलेंद्र जैन ने शहर वासियों के साथ सिटी फॉरेस्ट में रोपे 1100 पौधे ’वृक्ष हमारे पूर्वज,उनका संरक्षण हमारा परम दायित्व है सागर, 23 जुलाई 2023       विधायक श्री शैलेंद्र जैन ने सपरिवार सिटी फॉरेस्ट पहुंचकर पौधारोपण किया। उनके साथ उनके कई साथी भी परिवार सहित पहुंचे और पौधारोपण किया।उल्लेखनीय है कि विधायक श्री शैलेंद्र जैन ने इस मानसून सत्र में 11000 पौधे लगाने का, उनका संरक्षण और उनको बचाकर रखने का लक्ष्य रखा है। जिसका शुभारंभ उन्होंने अपने जन्मदिन से किया था।इसी दिशा में आज उन्होंने नगर के समाज सेवी,पत्रकार बंधु एवं अपने लगभग 200 साथियों के साथ पौधरोपण किया। उन्होंने विधिवत प्लानिंग के साथ लगभग 5 से 6 फुट ऊंचाई के और एक जोन में एक ही तरह के पौधे रोपे। नक्षत्र वन,तितली वन एवं राशि वन में उन्होंने शहर वासियों के साथ पौधरोपण किया।उन्होंने पानी की पाइप लाइन अविलंब पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए। ताकि कोई भी पौधा न मरे।      विधायक श्री जैन ने कहा कि हम सप्ताह में प्रति रविवार को यहां इवेंट्स का आयोजन कर लोगों को आमंत्रित करेंगे,और इस स्थान को डेवलप ...

भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाल गंगाधर तिलक और चंद्रशेखर आजाद को दीप प्रज्वलन कर याद किया

चित्र
भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाल गंगाधर तिलक और चंद्रशेखर आजाद को दीप प्रज्वलन कर याद किया सागर - भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक और महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की जयंती सामुदायिक भवन, विश्वभारती स्कूल रोड, सुभाष नगर वार्ड में मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा नेता उमाकान्त विश्वकर्मा के नेतृत्व में किया गया। भाजपा नेता उमाकांत विश्वकर्मा ने महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद और लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक विपरीत परिस्थितियों में भी सामुदायिक एकता को गणेश उत्सव के त्यौहार के माध्यम से एकत्रित करने का महान प्रयास किया। ठीक उसी प्रकार महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद ने एक बनो, नेक बनो के विचार को मजबूत किया और अकेले दम पर ही अंग्रेजों को संशय में रहने के लिए विवश कर दिया। आज गर्व का दिन है कि इन दोनों भारत माता के वीर सपूतों की जन्म जयंती का दिन है। कार्यक्रम का संचालन नीरज अहिरवार ने ने किया। आभार शुभम कुमार ने व्यक्त किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा नेता उमाकान्त विश्वकर्मा, रविंद्र पांडे, शुभम अहिरवार,...

मंत्री श्री भार्गव ने ग्राम पंचायत उमरा एवंग्राम गोपाल पिपरिया में दी करोड़ों की सौगात

चित्र
मंत्री श्री भार्गव ने ग्राम पंचायत उमरा एवं ग्राम गोपाल पिपरिया में दी करोड़ों की सौगात सागर 22 जुलाई 2023       विकास पर्व के अवसर पर जिले के रहली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत उमरा एवं ग्राम गोपाल पिपरिया में लोक निर्माण मंत्री श्री गोपाल भार्गव ने करोड़ों रुपये की सौगात दी है। ग्राम पंचायत उमरा में मंत्री श्री भार्गव ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ,आवास गृह सहित अन्य विकास कार्यों की प्रशासकीय स्वीकृति राशि रुपया 306.80 लाख एवं सोदनी से सिद्ध बाबा मार्ग लंबाई 1.0 किलोमीटर प्रशासकीय स्वीकृति राशि रुपया 150.24 लाख का निर्माण कार्य का शिलान्यास एवं भूमि पूजन।      लोक निर्माण मंत्री श्री गोपाल भार्गव ने कहा उमरा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बन जाने से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर एक डॉक्टर की स्थापना, फार्मा सिस्ट वार्ड बॉय की भर्ती भी की जाएगी ,जो 24 घंटे उपलब्ध रहेंगे। स्वास्थ्य केंद्र बन जाने से जो सुविधा गढ़ाकोटा में मिलती है ,वह यहां उमरा ग्राम में मिलेगी ।अब डिलीवरी के लिए गढ़ाकोटा नहीं जाना पड़ेगा। यहीं अस्पताल में व्यवस्था रहेगी। अगर किसी व्यक्...

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खरगे 13 अगस्त को सागर में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे

चित्र
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खरगे 13 अगस्त को सागर में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे जिला कांग्रेस की ग्रामीण व शहर इकाइयों ने संगठनात्मक स्तर पर तैयारियां शुरू कीं  खरगे जी की सभा सागर जिले और बुंदेलखंड में कांग्रेस के पक्ष में हवा बनाने में मील का पत्थर साबित होगी कांग्रेस की आमसभा विधानसभा चुनाव में भाजपा को उखाड़ फेंकने के लिए कांग्रेसजनों की ताकत बनेगी सागर/ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खरगे जी आगामी 13 अगस्त को सागर में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। उनके साथ मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री माननीय श्री कमलनाथ जी तथा अन्य केंद्रीय एवं प्रांतीय नेतागण सभा को संबोधित करने सागर पहुंचेंगे। उनके प्रस्तावित दौरा कार्यक्रम को लेकर जिला कांग्रेस की ग्रामीण एवं शहर इकाइयों ने संगठनात्मक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी है। इस संबंध में प्रमुख नेताओं व पदाधिकारियों की बैठक में तैयारियों को लेकर विचार विमर्श किया गया। जिसके बाद प्रस्तावित सभास्थल कजलीवन मैदान का मुआयना भी किया गया।       ...

समुचित जनप्रतिनिधित्व देने के लिए कुशवाहा समाज नेमंत्री श्री भूपेंद्र सिंह का अभिनंदन किया

चित्र
समुचित जनप्रतिनिधित्व देने के लिए कुशवाहा समाज ने मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह का अभिनंदन किया सागर 19 जुलाई 2023       कुशवाहा समाज ऐसा परिश्रमी और सहज समाज है जो एक एकड़ की एक-एक इंच भूमि में वह कर दिखाता है जो कई बार बीस एकड़ के किसान भी नहीं कर पाते। विवादों से दूर रहने वाले ऐसे परिश्रमी पिछड़े समाजों को शिक्षा, अर्थव्यवस्था और सबकी बराबरी से आगे बढ़ाना राज्य सरकार की जिम्मेदारी है। यह विचार नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने कुशवाहा समाज द्वारा आयोजित बैठक में व्यक्त किए। बैठक में कुशवाहा समाज के वरिष्ठ प्रतिनिधियों ने कुशवाहा समाज को बड़े पदों पर जनप्रतिनिधित्व देने के लिए मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह की प्रशंसा की व अभिनंदन किया।       मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने बैठक में उपस्थित खुरई विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों से आए कुशवाहा समाज के सैकड़ों गणमान्य नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान पिछड़ा वर्ग से हैं। पूर्व में मुख्यमंत्री रहीं साध्वी उमा भारती, यादव समाज से पूर...

झील किनारे गार्डनों में सुंदर प्लांटर्स के साथ ही नागरिकों के बैठने के लिए व्यवस्थित सिटिंग तैयार करें : कलेक्टर श्री दीपक आर्य’

चित्र
 झील किनारे गार्डनों में सुंदर प्लांटर्स के साथ ही नागरिकों के बैठने के लिए व्यवस्थित सिटिंग तैयार करें : कलेक्टर श्री दीपक आर्य’ कलेक्टर श्री दीपक आर्य ने कार्यकारी निदेशक स्मार्ट सिटी श्री चंद्र शेखर शुक्ला के साथ किया झील के प्रगतिरत कार्यों का निरीक्षण सागर 19 जुलाई 2023        झील किनारे हर्बल गार्डन, रॉक गार्डन सहित अन्य स्थलों पर बनाएं जा रहे प्लांटर्स के साथ ही नागरिकों के बैठने हेतु सिटिंग ऐरिया भी तैयार करें। प्लांटर्स के साथ ही सिटिंग भी तैयार करें। व्यवस्थित प्लांट्स के साथ सुंदर स्ट्रीट फर्नीचर लगाएं। उक्त निर्देश कलेक्टर श्री दीपक आर्य ने कार्यकारी निदेशक सागर स्मार्ट सिटी श्री चंद्र शेखर शुक्ला के साथ लाखा बंजारा लेक रिजूवनेशन एंड लेक फ्रंट डेवलपमेंट परियोजना के प्रगतिरत कार्यों का स्थल निरीक्षण कर दिए। उन्होंने कहा की झील किनारे स्लोप पर स्टोन पिचिंग कार्य को व्यवस्थित करें व तटबंध पर उगी खरपतवार को हटाएं। उन्होंने झील किनारे निर्माणाधीन ओपन ऐयर थिएटर, फ़ूड कोर्ट एवं संजय ड्राइव सड़क साइड बनाएं जा रहे झील के मुख्य गेट का निरीक्षण करते ह...