*किसानों, मजदूरों, व्यापारियों, युवाओं, महिलाओं, विद्यार्थियों को सुविधाएं मिलें, इसके लिए भाजपा और मैं संकल्पबद्ध हैं:गोविंद सिंह राजपूत* *सुरखी विधानसभा से भाजपा उम्मीदवार गोविंद सिंह ने रविवार को ग्राम सेमराचरखरा,रूपऊ, बहरोल,बरोडिया बल्लभ, लुहर्रा , बसियाभोती,बमूरा, ननऊ में जनसंपर्क कर लिया जनता का आशीर्वाद* सागर दिनांक 05 नवंबर 2023: सुरखी विधानसभा क्षेत्र में हर धर्म और समाज के लोग आपस में मिलजुल कर रहते हैं। आपसी प्रेम स्नेह का यहां बोलबाला है। भाजपा ने हमेशा विकास कार्यो पर ध्यान देकर काम कराया है। मैं वचन देता हूं कि आने वाले समय में क्षेत्र का कोई भी गांव नहीं रहेगा जहां पक्की सड़क ना हो। बात चाहे मंगल भवन, सामुदायिक भवन, स्टेडियम, शापिंग कॉम्लेक्स, स्कूल भवन की हो, या स्वास्थ्य सेवाओं की। इसके साथ ही नलजल योजनाओ के माध्यम से घर घर पानी पहुंच रहा है। कांग्रेस कभी भी विकास कार्य,धर्म, संस्कृति और सनातन की बात नहीं करती। भाजपा और हमने हमेशा सनातन धर्म, संस्कृति की राह पर चल कर विकास कार्य किए हैं। पिछले महीनों में परम पूज्य बागेश्वर धाम के पीठाधीश पं. धीरेंद्...