19 मवेशियों को पकड़कर निगम वाहन द्वारा सीहोरा गौ शाला भेजने की कार्यवाही की गई ।
लिंक पाएं
Facebook
X
Pinterest
ईमेल
दूसरे ऐप
-
आज टीम द्वारा डिग्री कालेज, बस स्टैंड, संजय ड्राईव, मेडिकल कॉलेज मुख्य मार्गों से 19 मवेशियों को पकड़कर निगम वाहन द्वारा सीहोरा गौ शाला भेजने की कार्यवाही की गई ।
🚨 भोपाल में प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों पर प्रशासन सख्त! सागर DEO ने मांगा जवाब 🚨 मध्य प्रदेश के सागर जिले से एक बड़ी खबर है। कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी (DEO), सागर ने एक आधिकारिक पत्र जारी कर उन शिक्षकों की जानकारी तलब की है जो 18 अप्रैल 2026 को भोपाल में आयोजित धरना प्रदर्शन में शामिल हुए थे। 📄 आदेश की मुख्य बातें: 👉 अवकाश की जांच: विभाग यह जांच कर रहा है कि प्रदर्शन में शामिल होने वाले शिक्षकों ने स्कूल से विधिवत अवकाश (Leave) लिया था या नहीं। 👉 बंद स्कूलों की रिपोर्ट: उन स्कूलों की भी अलग से सूची मांगी गई है, जो सभी शिक्षकों के प्रदर्शन में चले जाने के कारण पूरी तरह से बंद रहे। 👉 तत्काल कार्रवाई: सभी विकासखण्ड शिक्षा अधिकारियों से यह जानकारी एक तय प्रारूप में तत्काल मांगी गई है ताकि वरिष्ठ कार्यालय को रिपोर्ट भेजी जा सके। ऐसा लग रहा है कि बिना सूचना या अवकाश के प्रदर्शन में शामिल होने वाले शिक्षकों पर विभाग कोई सख्त कदम उठा सकता है।
➡️ संयुक्त संचालक लोक शिक्षण ने शिक्षक बनकर बच्चों को पढ़ाई गणित संयुक्त संचालक लोक शिक्षण सागर श्री एसपी सिंह बिसेन ने गुलगंज स्कूल का निरीक्षण किया। कमिश्नर सागर संभाग श्री अनिल सुचारी के निर्देश पर संयुक्त संचालक द्वारा लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। इसी परिपेक्ष में दिनांक 29 दिसंबर 2025 को पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गुलगंज का निरीक्षण प्रातः 10:50 बजे किया गया कक्षा 10 में दर्ज 82 में 24 छात्र उपस्थित पाए गए , संयुक्त संचालक शिक्षा श्री बिसेन ने कक्षा में पहुंचकर बच्चों को गणित के प्रश्न दिए गए जिसमें से निर्धारित समय में तीन बच्चों ने प्रश्न हल किया। गणित और अंग्रेजी विषय के दो दो वार्षिक परीक्षा के प्रश्न पत्रों को हल करा कर एक सप्ताह में संयुक्त संचालक के मेल ऐड्रेस पर भेजने के निर्देश प्राचार्य को दिए गए। पिछले वर्ष स्कूल का वार्षिक परीक्षा परिणाम कक्षा 10 का केवल 39% था जिसको इस वर्ष 75 परसेंट करने का लक्ष्य प्राचार्य और शिक्षकों ने लिया है, परिणाम बढ़ाने के टिप्स भी दिए गए कि वन लाइनर और पिछले वर्ष के अनसोल्वड पेपर्स से बच्चों की तैयारी कराई ...
*चिकित्सा जगत में वैज्ञानिक अनुसंधान को बढ़ावा देने की आईएमए एवं फ़ोगसी सागर की अभिनव पहल* सागर 14 जून - चिकित्सा विज्ञान निरंतर विकसित होने वाला क्षेत्र है, जहाँ नई खोजें, नवीन उपचार पद्धतियाँ और वैज्ञानिक प्रमाण स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को निरंतर बेहतर बनाते हैं। इसी परिप्रेक्ष्य में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) एवं फोगसी सागर शाखा द्वारा PICSEP (Programme for Inculcating Culture of Scientific Enquiry and Pursuit) के अंतर्गत एक व्यापक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया । इस कार्यशाला का उद्देश्य चिकित्सा समुदाय में वैज्ञानिक जिज्ञासा, अनुसंधान अभिरुचि तथा अकादमिक उत्कृष्टता की संस्कृति को प्रोत्साहित करना था। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता अहमदाबाद के डॉ सुनील ताम्बवेकर ने बताया के आज के समय में साक्ष्य-आधारित चिकित्सा (Evidence-Based Medicine) का महत्व अत्यधिक बढ़ गया है। चिकित्सकों के लिए केवल रोगों का उपचार करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि नवीन शोधों और वैज्ञानिक तथ्यों को समझना तथा उन्हें व्यवहार में लागू करना भी आवश्यक है। इसी आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए यह कार्यशाला चिकि...
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें