लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर शक्ति केंद्र मानकी सलैया, झिला,खेजरा माफी में ली मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बैठक*
*लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर शक्ति केंद्र मानकी सलैया, झिला,खेजरा माफी में ली मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बैठक*
*सुरखी विधानसभा क्षेत्र के 300 से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ली भाजपा की सदस्यता*
*कांग्रेस के पास विकास की रीति नीति नहीं इसलिए कार्यकर्ता पार्टी छोड़ रहे हैं: गोविंद सिंह राजपूत*
*हर कार्यकर्ता मतदाताओं को मतदान करने के लिए प्रोत्साहित करें :गोविंद सिंह राजपूत* बोले
सागर दिनांक 30 अप्रैल 2024:लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने शक्ति केंद्र खेजरा माफी, झिला तथा मानकी सलैया में कार्यकर्ताओं की बैठक ली ।
बैठक से पहले मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के समक्ष और सुरखी विधानसभा क्षेत्र के राहतगढ़ से 300 से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ली मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने सदस्यता लेने वाले सभी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का अंग वस्त्र पहनकर भाजपा परिवार में स्वागत किया मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि कांग्रेस के पास विकास की रीति नीति नहीं है इसलिए कांग्रेस की कार्यकर्ता पदाधिकारी भाजपा की सदस्यता ले रहे हैं। भाजपा की सदस्यता लेने वाले ललित चौबे ने कहा कि भाजपा आम जनता के हितों के लिए काम करती है, राष्ट्रीय के लिए कार्य करती है हम सब भी क्षेत्र वासियों के लिए काम करना चाहते हैं इसलिए हम सभी अपने साथियों के साथ मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के समक्ष भाजपा की सदस्यता ली एवं संकल्प लेते हैं कि हम क्षेत्र के विकास में मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के साथ कदम से कदम मिलाकर चलेंगे भाजपा की सदस्यता लेने वालों में ललित चौबे, दीपक जैन ,अनिल शर्मा महुना,सोनू दुबे,नीलेश झिला ,भारत परासर ,गौरव तम्राकर ,आशीष पाठक ,पुष्पेन्द्र विश्वकर्मा ,महेंद्र लोधी,निलेश चतुर्वेदी,भगवान सिंह कुर्मी ,छोटे लोधी,कपिल चौबे झीला,सोनू साहू सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों ने भाजपा की सदस्यता ली।
उन्होंने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा का नारा है 400 पार यह बीजेपी का नहीं हर भाजपा कार्यकर्ता का संकल्प है जिसके लिए हमें अपने पोलिंग बूथ पर मेहनत करनी है उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास ना लक्ष्य है और ना ही कोई विकास करने की नीति जिसके कारण कांग्रेस को जनता ने नकार दिया है आलम यह है कि कांग्रेस को प्रदेश में कोई प्रत्याशी नहीं मिला इसलिए वह उत्तर प्रदेश से प्रत्याशी ला कर सागर लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ने के लिए लाए हैं जो कि अपने क्षेत्र में तीन बार विधानसभा चुनाव हार चुका है श्री राजपूत ने कहा कि डॉ लता वानखेड़े हमारे बीच की प्रत्याशी हैं जिन्हें विकास करने का, जनता के बीच कार्य करने का अच्छा खासा अनुभव है उन्होंने पांच ,सरपंच से लेकर प्रदेश के कई बड़े पदों पर रहते हुए जनता की सेवा की है इसलिए हमें अपने प्रत्याशी को भारी मतों से विजय बनाकर भाजपा तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मजबूत करना है और अपने क्षेत्र अपने गांव का विकास सुनिश्चित करना है श्री राजपूत ने आवाहन किया कि हर कार्यकर्ता अपने-अपने पोलिंग पर जाए और मतदाताओं से मिले तथा लाभार्थियों से मिलकर उन्हें मतदान करने के लिए प्रोत्साहित करें। बैठक के पश्चात मंत्री गोविंद से राजपूत ने प्रधानमंत्री आवास लाभार्थी से भेंट की तथा उन्हें शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अमित राय,भाजपा वरिष्ठ नेता डॉ सुखदेव मिश्र, अंत्योदय समिति के अध्यक्ष रामकुमार पप्पू तिवारी,सुधीर घूरा,विनोद ओसवाल, विनोद कपूर ,प्रवीण गोस्वामी, शामिल रहे ।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें