मनुष्यों का जीवन प्रकृति पर निर्भर प्रकृति के संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं:–श्रीमती अनुश्री शैलेंद्र जैन*
*मनुष्यों का जीवन प्रकृति पर निर्भ र प्रकृति के संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं:–श्रीमती अनुश्री शैलेंद्र जैन* *गुरु पूर्णिमा के पूर्व जैन मिलन भगवानगंज शाखा द्वारा किया गया मंगलगिरी पर पौधा रोपण* सागर। जैन मिलन भगवानगंज शाखा द्वारा गुरुपूर्णिमा के पूर्व पूज्य आचार्य भगवन विद्यासागर जी महराज की स्मृति में मंगलगिरि तीर्थ क्षेत्र पर पौधा रोपण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लीगल राइट्स काउंसिल ऑफ इंडिया की प्रदेश उपाध्यक्ष अनुश्री जैन शामिल हुई कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय मंत्री कमलेंद्र जैन ने की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से क्षेत्रीय अध्यक्ष अरुण चंदेरिया,कार्यकारी अध्यक्ष संजय शक्कर, क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष प्रमोद भाई जी राष्ट्रीय संयोजिका ममता जैन मुख्य रूप से उपस्थित रहीं। पौधा रोपण के पूर्व उपस्थित शाखा की सभी सदस्यों ने जिनालयों की वंदना कर विभिन्न प्रजातियों के लगभग 51 पौधे रोपित किए व उनके संरक्षण का संकल्प लिया। पौधा रोपण उपरांत कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लीगल राइट्स काउंसिल इंडिया की प्रदेश उपाध्यक्ष अनुश्री शैलेंद्र जैन ...