कलेक्टर ने इंदिरा नेत्र चिकित्सालय, बीड़ी अस्पताल, संभागीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सहित अन्य संस्थाओं का किया औचक निरीक्षण
कलेक्टर ने इंदिरा नेत्र चिकित्सालय, बीड़ी अस्पताल, संभागीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सहित अन्य संस्थाओं का किया औचक निरीक्षण सागर 25 अप्रैल 2025 कलेक्टर श्री संदीप जी आर ने एस डी एम श्रीमति अदिति यादव सहित अन्य अधिकारियों के साथ इन्दिरा नेत्र चिकित्सालय, बीड़ी अस्पताल, संभागीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सहित अन्य संस्थाओं का औचक निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर श्रीमती प्रियंका राय , तहसीलदार श्री प्रवीण पाटीदार, श्री सुनील शर्मा, संभागीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य श्री सुनील देसाई सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। कलेक्टर ने आज संभागीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पहुंचकर शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं से बातचीत की एवं उनके भविष्य के संबंध में , लक्ष्य के बारे में जानकारी ली। कलेक्टर ने औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के रेफ्रिजरेशन एंड एयर कंडीशनर ट्रेड में बच्चों से एवं प्रशिक्षण अधिकारी श्री अनुराग पाठक से प्रशिक्षण की जानकारी ली तथा गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण हेतु मार्गदर्शन दिया। उन्होंने फिटर मशीनिस्ट एवं टर्नर ट्रेड का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्ह...