सुरखी विधानसभा में बन रहा मध्य प्रदेश का पहला नमो फ्रूट वन उद्यान, बरौदा सागर में लगाएं जा रहें 21 हजार फलदार पौधे, मंत्री श्री राजपूत ने किया निरीक्षण
सुरखी विधानसभा में बन रहा मध्य प्रदेश का पहला नमो फ्रूट वन उद्यान, बरौदा सागर में लगाएं जा रहें 21 हजार फलदार पौधे, मंत्री श्री राजपूत ने किया निरीक्षण 10 लाख पौधे रोपने का लक्ष्य, फूड प्रोसेसिंग एवं कुटीर उद्योग स्थापित करने की कार्य योजना की जा रही तैयार :- मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत मंत्री श्री राजपूत ने थामी ट्रैक्टर की स्टेरिंग, कलेक्टर, एसडीएम और ग्रामीणों के साथ तीन किलोमीटर कच्चे रास्ते से होते हुए पहुंचे। सागर 16 सितम्बर 2025 खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविन्द सिंह राजपूत ने मंगलवार को सुरखी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बरौदा सागर में 70 एकड़ भूमि पर विकसित किए जा रहे मध्य प्रदेश के पहले नमो फ्रूट फॉरेस्ट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री श्री राजपूत ग्रामीणों के साथ स्वयं ट्रैक्टर चलाकर नमो फ्रूट फॉरेस्ट पर पहुंचे। उनके साथ ट्रैक्टर पर कलेक्टर श्री संदीप जी.आर. सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। मंत्री श्री राजपूत ने ट्रैक्टर का स्वयं स्टेयरिंग संभाला और लगभग 3 किलोमीटर कच्चे रास्ते से होते हुए सैकड़ो ग्रामीणों और अधिकारियों के साथ नमो फ...