मालथौन में व्यवहार न्यायालय और 7 नवीन पदों की स्वीकृति पर पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री डा मोहन यादव का आभार व्यक्त किया*
*मालथौन में व्यवहार न्यायालय और 7 नवीन पदों की स्वीकृति पर पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री डा मोहन यादव का आभार व्यक्त किया* सागर। मध्यप्रदेश मन्त्री परिषद की बैठक में खुरई विधानसभा क्षेत्र के मालथौन विकासखंड मुख्यालय पर व्यवहार न्यायालय (कनिष्ठ खंड) की स्थापना की स्वीकृति का निर्णय लिये जाने पर पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री व मंत्रिपरिषद का आभार व्यक्त किया है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की अध्यक्षता में 23 अक्टूबर,2025 को आयोजित मंत्रि परिषद की बैठक में पारित निर्णय के अनुसार मालथौन जिला सागर में व्यवहार न्यायालय कनिष्ठ खंड के नियमित न्यायालय की स्थापना की स्वीकृति दी गई है। इसके लिए कुल 07 नवीन पदों के सृजन की स्वीकृति दी गई है। पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री डा मोहन यादव को किसानों के हित में लिए गए उस निर्णय की भी सराहना की गई है जिसमें वर्ष 2025-26 के लिये सहकारी बैंकों के माध्यम से किसानों को शून्य प्रतिशत ब्याज दर पर अल्पावधि फसल ऋण दिये जाने की योजना को न...