मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने रीजनल इंडस्ट्रीयल कॉन्क्लेव को लेकर मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि सागर रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में 23 हजार 181 करोड़ रूपये के निवेश प्रस्ताव हुए
मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने रीजनल इंडस्ट्रीयल कॉन्क्लेव को लेकर मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि सागर रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में 23 हजार 181 करोड़ रूपये के निवेश प्रस्ताव हुए।जिसमें 27 हजार 375 लोगों को मिलेगा रोजगार,सागर में सिल्वर क्लस्टर का विकास होगा
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र से सिंधगवां की जलापूर्ति के लिए नगर निगम सागर और एमपीआईडीसी के मध्य ट्रीटेड वाटर प्रदाय के लिए एमओयू का संपादन भी हुआ। 96 औद्योगिक इकाइयों के आशय-पत्र जारी किए। इन इकाइयों को 240 एकड़ भूमि आवंटित की जाना है। इससे 1 हजार 560 करोड़ का पूंजी निवेश एवं 5 हजार 900 से अधिक व्यक्तियों को रोजगार प्रदाय किया जाना प्रस्तावित है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि बड़े पैमाने पर निवेश से स्थानीय व्यापार को प्रोत्साहन मिलता है। इस कॉन्क्लेव से पूरा संभाग लाभान्वित होगा। संभाग के सभी जिलों में उद्योग तथा व्यापारिक गतिविधियां प्रारंभ होंगी। बीना में कई इकाइयां आएंगी। साथ ही 120 करोड़ की लागत से पेट्रोलियम क्षेत्र में भी निवेश हो रहा है। प्रदेश में सागर में चलने वाले डेटा सेंटर की स्थापना महत्वपूर्ण कदम है। यह 1700 करोड़ का निवेश है और इससे लगभग एक हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि नये 6 लेन और 4 लेन मार्गों का लाभ भी बुन्देलखंड क्षेत्र को प्राप्त होगा।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि बुन्देलखंड ने कला, संस्कृति, वीरता से इतिहास में अपना स्थान बनाया है। इस क्षेत्र में चांदी का कार्य करने वालों, बीड़ी तथा अगरबत्ती उद्योग से जुड़े लोगों को पूर्ण सहयोग प्रदान किया जायेगा। सागर में चांदी से जुड़ी गतिविधियों को प्रोत्साहित करने क्लस्टर विकसित किया जायेगा।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें