25 सूत्रीय मांगों को लेकर जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश मंत्री राकेश श्रीवास्तव के नेतृत्व में सैकड़ों कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली,
सागर;- आज दिनांक 24 सितंबर को मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ जिला सागर ने प्रदेश आह्वान पर अधिकारी/कर्मचारियों की 25 सूत्रीय मांगों को लेकर जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश मंत्री राकेश श्रीवास्तव के नेतृत्व में सैकड़ों कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली, नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता, मंहगाई भत्ता एच आर ए वृद्धि, स्वास्थ्य बीमा लाभ, अनुकंपा नियुक्ति के नियमों का सरलीकरण सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी/कर्मचारियों की मांगों को लेकर पहलवान बब्बा मंदिर परिसर के बाहर एकत्र होकर रैली के रूप में कलेक्टर महोदय सागर को ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि 24 सितम्बर के आंदोलन के बाद भी मध्यप्रदेश के अधिकारियों, कर्मचारियों की मांगों का निराकरण नहीं किया गया तो 17 अक्टूबर 2024 को भोपाल में विशाल धरना प्रदर्शन किया जाएगा। जिसमें सागर जिले से 1000 कर्मचारी शामिल होंगे।
इस अवसर पर संभाग अध्यक्ष प्रदीप सिंह, जिला संघठन मंत्री अशोक तिवारी, ने सभा को संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन जिला सचिव अवधेश उपाध्याय ने किया
ज्ञापन कार्यक्रम में सागर जिले की विभिन्न तहसील एवं विकास खण्डों से भारी संख्या में कर्मचारियों की सहभागिता रही ।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें