सागर 24 अक्टूबर 2024
कलेक्टर श्री संदीप जी आर के द्वारा सागर में कार्यभार ग्रहण करने के तत्काल पश्चात श्रद्धांजलि योजना प्रारंभ की गई, जिसमें शासकीय सेवकों की मृत्यु होने के पश्चात अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की जाती है। इसी परिप्रेक्ष्य में आज जिला पंचायत सभा कक्ष में श्रद्धांजलि योजना के माध्यम से 13 दिवंगत शासकीय सेवकों के परिजनों को अनुकंपा नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।
श्रद्धांजलि योजना के माध्यम से प्राप्त अनुकंपा नियुक्ति पत्र आदेश पाकर दिवंगत शासकीय सेवकों के परिजनों के चेहरों पर खुशी की लहर देखी गई।
जिला पंचायत के अध्यक्ष श्री हीरा सिंह राजपूत एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विवेक के बी ने 13 दिवंगत ग्राम पंचायत सचिवों के आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति आदेश पत्र प्रदान किये।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर कलेक्टर श्री संदीप जी आर के द्वारा अभिनव पहल श्रद्धांजली योजना के तहत कार्यालय जिला पंचायत सागर में आयोजित अनुकंपा नियुक्ति आदेश वितरण के तहत दिनांक 24/10/2024 को अध्यंक्ष जिला पंचायत श्री हीरासिंह राजपूत एवं जिला पंचायत सीईओ श्री विवेक के.व्ही. द्वारा 13 दिवंगत ग्राम पंचायत सचिवों के आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति आदेश वितरित किये गये।
पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग भोपाल द्वारा प्रकाशित राजपत्र दिनांक 21.06.2024 से प्रावधानित किया गया है कि, यदि किसी जिले में किसी वर्ग के पद रिक्त न हों तो उस वर्ग के आवेदकों के आवेदन राज्य स्तर को भेजे जावें, ताकि राज्य स्तर से वे प्रकरण उस जिले को अंतरित कर दिये जावेगें जिनमें उस वर्ग के पद रिक्त हों। इस नियम के तहत राज्य स्तर से सागर जिला पंचायत में 13 प्रकरणों में नियुक्ति हेतु निर्देश प्राप्त हुये। जिला पंचायत सीईओ द्वारा उपरोकतानुसार अनुकंपा प्रकरणों पर त्वरित कार्यवाही करते हुये पात्रता परीक्षण उपरांत नियुक्ति आदेश जारी किये गये हैं।
आदेश पत्र वितरण के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा नव नियुक्ति सचिवों को बधाई देते हुये बताया गया कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की मंशा अनुसार शासन की योजनाओं एवं निर्देशों के पालन हेतु कटिवद्ध है। नव नियुक्त सचिवों से कहा गया कि वो भी शासन की योजनाओं एवं नीतियों को जनमानस तक पहुंचाने एवं उनसे लाभान्वित करने हेतु पारदर्शिता के साथ कार्य करें।
जिला पंचायत सीईओ सागर द्वारा नियुक्ता सचिवों को नियुक्ति की बधाई देते हुये कहा गया कि आप सभी भले ही अन्य जिलों से आये हैं, किन्तु आज से जिले एवं जिला पंचायत के परिवार के सदस्य हैं। आप सभी अपने पदीय दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा व ईमानदारी से करें व शासन की योजनाओं एवं नीतियों को जनमानस तक पहुंचाने एवं उनसे लाभान्वित करने का कार्य करें। कार्य के दौरान कोई समस्या या परेशानी आवे तो वे बेझिझक आकर उन्हेंं अवगत करावें।
अनुकंपा नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी
दमोह जिला से श्री ऋषभ कुमार जैन पिता स्वर्गीय श्री शिखरचंद जैन ग्राम सांगा तहसील तेंदूखेड़ा,
श्रीमती कल्पना दुबे पति स्वर्गीय श्री रुपेश दुबे ग्राम पंचायत जमुनियामाल,
श्री दिग्विजय सिंह राजपूत पिता स्वर्गीय श्री खिलान सिंह राजपूत ग्राम कलुआ मारुताल
श्री अजीत सिंह ठाकुर पिता स्वर्गीय श्री ज्ञान सिंह ठाकुर हटा
श्रीमती आरती सिंह राजपूत पति स्वर्गीय श्री विशाल सिंह राजपूत ग्राम मंझगुवामाल
श्री कृष्णा नायक पति स्वर्गीय श्री राकेश नायक मांगज वार्ड तीन गुल्ली
श्री अमन पाठक पिता स्वर्गीय श्री राम प्रसाद पाठक ग्राम पंचायत सुनवाहा
श्री धर्मेंद्र तिवारी पिता स्वर्गीय श्री गंगाराम तिवारी सेमरा पट्टी माल
श्री अरूनजीत सिंह राजपूत पिता स्वर्गीय श्री अमरजीत सिंह राजपूत पटेरा
श्री यशवर्धन पटेरिया पिता स्वर्गीय श्री रामाधार पटेरिया तहसील पथरिया
श्री दत्तात्रेय मिश्रा पिता स्वर्गीय श्री केशव प्रसाद मिश्रा तहसील पटेरा
निवाड़ी जिले से श्री जितेंद्र सिंह ठाकुर पिता स्वर्गीय श्री नारायण सिंह ठाकुर तहसील पृथ्वीपुर
श्री सचिन कुमार बिदुआ पिता स्वर्गीय श्री संजीव कुमार बिदुआ तहसील पृथ्वीपुर को अनुकंपा नियुक्ति पत्र प्रदान किये गये।