युवा उत्सव का आयोजन विद्यार्थियों के चहुमुखी विकास में सहायक होगाः प्रो.शक्ति जैन* *दो दिवसीय युवा उत्सव का समापन*

*युवा उत्सव का आयोजन विद्यार्थियों के चहुमुखी विकास में सहायक होगाः प्रो.शक्ति जैन* 

*दो दिवसीय युवा उत्सव का समापन*

सागर। रानी अवन्तीबाई लोधी विश्वविद्यालय सागर में आयोजित दो दिवसीय युवा उत्सव का समापन समारोह मुख्य अतिथि डाॅ. भावना यादव विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी कार्यालय क्षेत्रीय अतिरिक्त संचालक सागर संभाग सागर विशिष्ठ अतिथि प्राशुक जैन विधायक प्रतिनिधि एवं प्रो. शक्ति जैन कुलसचिव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। द्वितीय दिवस के प्रथम सत्र में साहित्यिक विधा अंतर्गत वक्तृता, वाद विवाद एवं प्रश्नमंच प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें वक्तृता में अनुज अहिरवार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया इसी क्रम में प्रश्नमंच प्रतियोगिता में टीम ई. के प्रतिभागी विद्यार्थी अनिकेत यादव, हरिश्चंद अहिरवार व अंशुल कुर्मी ने सर्वाधिक अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया प्रश्नमंच का संचालन डाॅ. प्रदीप श्रीवास्तव ने किया। द्वितीय सत्र में सांस्कृतिक विधाओं के अंतर्गत एकल वादन नाॅन परकुशन, समूह गायन एवं समूह नृत्य प्रतियोगिता आयोजित की गई। एकल वादन में अजय वघेल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया समूह गायन में भूपेन्द्र रैकवार एवं सहयोगी दल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया समूह नृत्य में वर्षा ठाकुर एवं सहयोगी दल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया प्रतियोगिता उपरांत डाॅ. भावना यादव ने अपने शुभकामना संदेश में कहा, कि विश्वविद्यालय के प्रथम सत्र के विद्यार्थी लैण्डमार्क के रूप में पहचाने जाऐंगे। अतः विद्यार्थी प्रत्येक गतिविधि में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लें। विद्यायक प्रतिनिधि प्राशुक जैन ने अपने शुभकामना संदेश में विद्यार्थियों कि प्रस्तुति की प्रशंसा करते हुए विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएॅं दीं। अध्यक्षीय उदबोधन में प्रो. शक्ति जैन ने युवाउत्सव के सफल आयोजन का श्रेय विद्यार्थियों की मेहनत एवं स्टाॅफ सदस्य के कुशल मार्गदर्शन को दिया इस अवसर पर विश्वविद्यालय परिवार से पंचमलाल सनोडिया, डाॅ. मिथलेश शरण चैबे डाॅ. अलका पुष्पा निशा, डाॅ. एम. के मिश्रा, डाॅ. सिद्धी त्रिपाठी, डाॅ. महिमा तिवारी. डाॅ. प्रिया सिंह. डाॅ. सिम्मी मोदी. डाॅ. श्रद्धा सोलंकी श्रीमती परमा बडोले, डाॅ. दिनेश अहिरवार, डाॅ. उदित मलैया, श्री चंदन सिंह, श्री शुभंशु शुक्ता, श्री आकाश कोरी, श्री अजय, श्री अनुज आदि शैक्षणिक एवं अशैक्षणिक कर्मचारियों के साथ बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन डाॅ. स्वर्णलता तिवारी ने एवं आभार युवा उत्सव प्रभारी डाॅ. रजनी दुबे ने माना ।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

Random Posts

Home