26 जनवरी को रवीन्द्र भवन सागर में, बुंदेली लोकगायन और देशभक्ति नृत्य की दी प्रस्तुतियां

लोकतंत्र का लोक उत्सव भारत पर्व

26 जनवरी को रवीन्द्र भवन सागर में, बुंदेली लोकगायन और देशभक्ति नृत्य की दी प्रस्तुतियां

सागर 26 जनवरी 2026 
गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2026 के अवसर पर लोकतंत्र का लोक उत्सव भारत पर्व कार्यक्रम रवीन्द्र भवन, सागर में सायं 6 बजे आयोजित किया गया। यह आयोजन स्वराज संस्थान संचालनालय, भोपाल के अंतर्गत जिला प्रशासन सागर के सहयोग से किया गया। भारत पर्व कार्यक्रम का आरंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया तत्पश्चात लोकगायन, लोकनृत्य की प्रस्तुतियां दी गईं एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों एवं स्वयं सेवीसंस्थाओं को सम्मानित किया गया।

लोकतंत्र का लोक उत्सव भारत पर्व कार्यक्रम में बुंदेली लोकगायन और देशभक्ति नृत्य की आकर्षक प्रस्तुतियां दी गई। भारत पर्व के अंतर्गत बुंदेली लोकगायन के लिए श्रीमती नीलम तिवारी, छतरपुर 09 सदस्य तथा देशभक्ति नृत्य के लिए सुश्री अभिलाषा तिवारी, भोपाल 11 सदस्य के दल द्वारा आकर्षक प्रस्तुतियां दी।

भारत पर्व पर आयोजित कार्यक्रम में सीईओ जिला पंचायत श्री विवेक के वी, अपर कलेक्टर श्री अविनाश रावत, जॉइंट कलेक्टर राजनंदनी शर्मा, एसडीएम श्री अमन मिश्रा, डीईओ श्री अरविन्द जैन, श्री डी एस यादव, श्री गिरीश मिश्रा सहित बड़ी संख्या में जन समुदाय मौजूद था। कार्यक्रम संचालन डॉ अरविन्द जैन ने किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भोपाल में प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों पर प्रशासन सख्त! सागर DEO ने मांगा जवाब

संयुक्त संचालक लोक शिक्षण ने शिक्षक बनकर बच्चों को पढ़ाई गणित

भाजपा वरिष्ठ नेता राजेंद्र सिंह मोकलपुर के निधन पर शोक की लहर, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत अंतिम यात्रा में हुए शामिल