नारे लगाते हुए जोश के साथ निकाली राष्ट्रीय मतदाता दिवस जनजागरूकता पद यात्रा छात्र-छात्राओं को दिलाई गई मतदाता जागरूकता शपथ, युवा मतदाताओं का हुआ सम्मान
नारे लगाते हुए जोश के साथ निकाली राष्ट्रीय मतदाता दिवस जनजागरूकता पद यात्रा
छात्र-छात्राओं को दिलाई गई मतदाता जागरूकता शपथ, युवा मतदाताओं का हुआ सम्मान
सागर 25 जनवरी 2026
स्थानीय तिली क्षेत्र स्थित संभाग स्तरीय अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा संचालित शासकीय ज्ञानोदय आवासीय विद्यालय में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के विभाग मेरा युवा भारत (माय भारत) एवं विद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम उत्साहपूर्वक मनाया गया।
इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को मतदाता जागरूकता शपथ दिलाई गई तथा विद्यालय परिसर से तिली क्षेत्र के प्रमुख मार्गों से होते हुए मतदाता जनजागरूकता रैली निकाली गई। रैली में विद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ माय भारत के युवा मंडल के सदस्य भी शामिल हुए, जिन्होंने “वोट हमारा अधिकार है”, “पहले मतदान फिर जलपान”, “जागो मतदाता जागो”, “देश की शान – मतदान” जैसे नारे लगाते हुए जोश और उत्साह के साथ मताधिकार का संदेश जन-जन तक पहुँचाया। रैली में विद्यार्थियों एवं युवाओं की अनुशासित सहभागिता और ऊर्जा ने पूरे क्षेत्र में लोकतांत्रिक चेतना का संचार किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विद्यालय प्राचार्य महेश कुमार सोनी, मेरा युवा भारत (माय भारत) से शिव प्रसाद चढ़ार, गजेंद्र सिंह, नेता जी सुभाषचंद्र बोस स्मारक समिति से राजेश कुशवाह, वरुण, उच्च माध्यमिक शिक्षक शिवचरण अहिरवार, महेन्द्र कुमार लोधी, सुरेन्द्र विश्वकर्मा, विनय वंशकार, माध्यमिक शिक्षक देवेंद्र पटेल, छात्रावास अधीक्षक शिवकुमार साकेत, खेल शिक्षक ऋषि बरदिया, कर्मचारी श्यामलाल रजक, लीलाधर नामदेव सहित सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राएं एवं युवा उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य श्री एम.के. सोनी, राजेश कुशवाह एवं गजेंद्र सिंह ने मतदान के महत्व, मतदाता दिवस की उपयोगिता एवं नेता जी सुभाषचंद्र बोस के राष्ट्रवादी विचारों पर प्रकाश डाला।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें