पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय एवं जवाहरलाल नेहरू पुलिस अकादमी, सागर में मासिक धर्म स्वच्छता जागरूकता एवं सुविधा स्थापना कार्यक्रम का आयोजन
पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय एवं जवाहरलाल नेहरू पुलिस अकादमी, सागर में मासिक धर्म स्वच्छता जागरूकता एवं सुविधा स्थापना कार्यक्रम का आयोजन
दिनांक 23 फरवरी 2026
सागर स्थित पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय, सागर एवं जवाहरलाल नेहरू पुलिस अकादमी, सागर में महिला पुलिस स्टाफ के लिए मासिक धर्म स्वच्छता से जुड़ी जागरूकता एवं सुविधा सुदृढ़ीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम देसाई फ़ाउंडेशन ट्रस्ट एवं गृहम हाउसिंग फाइनेंस के सहयोग से तथा महिला सुरक्षा विभाग के समर्थन से क्रियान्वित किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत देसाई फ़ाउंडेशन ट्रस्ट की टीम द्वारा महिला पुलिस स्टाफ को मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन (Menstrual Hygiene Management) पर जागरूकता एवं प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इसमें निम्न विषयों पर व्यावहारिक जानकारी दी गई:
मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता बनाए रखने के सुरक्षित तरीके
सैनिटरी नैपकिन के सही उपयोग की प्रक्रिया, संक्रमण से बचाव के उपाय, स्वच्छ एवं सुरक्षित निस्तारण के मानक
इसके साथ ही दोनों परिसरों में सैनिटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन एवं इंसीनेरेटर की स्थापना की गई तथा इनके उपयोग से संबंधित व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया, जिससे महिला पुलिस स्टाफ को नियमित रूप से स्वच्छता सुविधाओं तक सहज पहुँच सुनिश्चित हो सके। यह पहल पुलिस प्रशिक्षण संस्थानों में कार्यरत महिला कर्मियों के स्वास्थ्य, सुविधा और गरिमा को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें