आरटीओ कार्यालय में सीएम हेल्पलाईन शिकायत निवारण एवं जनसुनवाई शिविर का आयोजन

आरटीओ कार्यालय में सीएम हेल्पलाईन शिकायत निवारण एवं जनसुनवाई शिविर का आयोजन

 सागर 24 फरवरी 2026 
परिवहन आयुक्त, मध्यप्रदेश ग्वालियर द्वारा सीएम हेल्पलाईन शिकायत निवारण एवं जनसुनवाई शिविर का आयोजन किये जाने के संबंध में प्राप्त निर्देश के अनुक्रम में कार्यालय क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, सागर में दिनांक 24.02.2026 को सीएम हेल्पलाईन शिकायत निवारण एवं जनसुनवाई शिविर का आयोजन किया गया है। उक्त शिविर में सीएम हेल्पलाईन पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के शिकायतकर्ताओं को बुलाया गया तथा उनसे विस्तार से चर्चा की गई एवं उनके द्वारा की गई शिकायतों का तत्काल संतुष्टी से निराकरण किया गया है। 
 उक्त शिविर में 08 शिकायतकर्ता उपस्थित हुए तथा 14 शिकायतों को संतुष्टी से बंद कराया गया है, तथा कुछ शिकायतकर्ता शिविर में किसी कारणवश उपस्थित नहीं हो सके, उनकी शिकायतों का भी निराकरण कर उन्हें दूरभाष पर सूचित किया गया। 
 सीएम हेल्पलाईन शिकायत निवारण एवं जनसुनवाई शिविर का आयोजन दोपहर 12 बजे से सांय 05 बजे तक आयोजित किया गया। इस अवसर पर कार्यालयीन समस्त स्टाफ मौजूद रहा तथा उनके द्वारा सीएम हेल्पलाईन में प्राप्त शिकायतों का संतुष्टी से निराकरण कराने में विशेष योगदान रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

Random Posts

Home