दक्षिण वनमंडल सागर में आयोजित हुई शाखकर्तन कार्य की बैठक
दक्षिण वनमंडल सागर में आयोजित हुई शाखकर्तन कार्य की बैठक
सागर 24 फरवरी 2026
आज दिनांक 24.02.2026 को श्री रिपुदमन सिंह भदौरिया, वन संरक्षक, वन वृत्त सागर के मार्गदर्शन एवं श्री वरूण यादव, वनमंडल अधिकारी, दक्षिण सागर के निर्देशन में वनमंडल दक्षिण सागर, सिरोजा काष्ठागार में शाखकर्तन कार्य की बैठक का अयोजन किया गया जिसमें भारतीय वन सेवा के प्रशिक्षु अधिकारी, उपवनमंडल अधिकारी, वन परिक्षेत्र अधिकारी, एवं जिला लघु वनोपज यूनियन, दक्षिण सागर के अंतर्गत 23 प्राथमिक लघु वनोपज सहकारी समितियां के कार्यरत प्रबंधक, पोषक अधिकारी, एवं क्रेतागण उपस्थित रहें। उपवनमंडल अधिकारी, दक्षिण सागर श्रीमती विनीता जाटव द्वारा बैठक में म.प्र. राज्य लघु वनोपज सहकारी संघ, भोपाल से प्राप्त निर्देशानुसार शाखकर्तन कार्य की विधि का स्थल में जाकर प्रदर्शन किया एवं निर्देशों से उपस्थित सभी को अवगत कराया गया। वनमंडल अधिकारी, दक्षिण सागर, द्वारा सभी को अवगत कराया गया कि शाखकर्तन कार्य संग्रहण सीजन का प्रथम चरण है, इससे अच्छे तेंदूपत्ता संग्रहण में मदद मिलती है जिससे तेंदूपत्ता संग्राहकों को अधिक लाभ प्राप्त होगा। तेंदूपत्ता की गुणवत्ता में सुधार हेतु संग्रहणकाल के प्रथम चरण-शाखकर्तन पर विशेष ध्यान दिया जाना अत्यंत आवश्यक है। अच्छी गुणवत्ता के तेंदूपत्ता उत्पादन में शाखकर्तन के कार्य की महत्ता को स्वीकार करते हुये शासन ने इस कार्य को अत्यंत गंभीरतापूवर्क लिया है। यह हम सभी का दायित्व है कि शाखकर्तन के कार्य को सही प्रकार से निष्ठापूवर्क किया जावें। इस वर्ष तेंदूपत्ता संग्रहण हेतु संघ मुख्यालय द्वारा जिला यूनियन, दक्षिण सागर का 21,220.000 मानक बोरा का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिला यूनियन दक्षिण सागर अंतर्गत दिनांक 10.03.2026 से 20.03.2026 तक शाखकर्तन कार्य किया जावेगा।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें