ग्राम पंचायत ढाना में लाड़ली बहना खेल सप्ताह का शुभारंभ

 ग्राम पंचायत ढाना में लाड़ली बहना खेल सप्ताह का शुभारंभ


ग्राम पंचायत ढाना में दिनांक 14 जून 2026 से 21 जून 2026 तक आयोजित होने वाले लाड़ली बहना खेल स


प्ताह का उत्साहपूर्वक शुभारंभ किया गया। दिनांक 14 /06/ 2026 और 15/06/2026 कार्यक्रम में लगभग 50 लाड़ली बहनों ने सहभागिता करते हुए विभिन्न खेल गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।


खेल सप्ताह के अंतर्गत प्रतिभागियों के लिए बैलेंसिंग बलून , रस्सी कूद, पिरामिड निर्माण, बैलेंसिंग बॉल सहित अनेक मनोरंजक एवं कौशलवर्धक खेलों का आयोजन किया गया। खेलों के माध्यम से महिलाओं में शारीरिक सक्रियता, आत्मविश्वास, टीम भावना एवं आपसी सहयोग की भावना को प्रोत्साहित किया गया।


कार्यक्रम में महिला बाल विकास से परियोजना अभिकारी श्री मति स्वाति जैन , ग्राम पंचायत के सरपंच श्री सुरेन्द्र तिवारी जी,  सचिव राममिलन पाण्डेय, महिला एवं बाल विकास विभाग की पर्यवेक्षक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं सहितअन्य गणमान्यजन एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने लाड़ली बहनों का उत्साहवर्धन करते हुए खेलों में सक्रिय भागीदारी के लिए उनकी सराहना की।


खेल सप्ताह के दौरान प्रतिदिन विभिन्न खेल एवं गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा, जिससे महिलाओं को स्वास्थ्य, मनोरंजन एवं सामाजिक सहभागिता का अवसर प्राप्त होगा।


ग्राम पंचायत ढाना द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम महिलाओं के सशक्तिकरण एवं स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने की दिशा में एक सराहनीय पहल है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भोपाल में प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों पर प्रशासन सख्त! सागर DEO ने मांगा जवाब

संयुक्त संचालक लोक शिक्षण ने शिक्षक बनकर बच्चों को पढ़ाई गणित

चिकित्सा जगत में वैज्ञानिक अनुसंधान को बढ़ावा देने की आईएमए एवं फ़ोगसी सागर की अभिनव पहल*