.प्र तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ सागर (म.प्र) की अध्यक्ष गांधाली कदम ट्रेप।

म.प्र तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ सागर (म.प्र) की अध्यक्ष गांधाली कदम ट्रेप। शिक्षक से एरियर्स की राशि निकलवाने की एवज में मांग रही थीं 2500 रु. की रिश्वत I कदम सांदिपनी स्कूल सागर में एकाउंटेंट के पद पर पदस्थ हैं। लोकायुक्त पुलिस ने की कार्रवाई। शिकायतकर्ता इसी स्कूल में पदस्थ प्रथम श्रेणी शिक्षक गेंदाराम अहिरवार हैं। उनका कहना है कि मेरी एरियर्स की राशि जो करीब 60 हजार रु. थी। उसे में बीते कई माह से मांग रहा था। मैडम गंधारी इस राशि की एवज में मुझसे 3 हजार रु. मांग रही थी। बाद में वे 2500 रु. मांगने लगी। जिसकी मैंने लोकायुक्त संगठन सागर में विधिवत शिकायत की। नतीजतन ये ट्रेप की कार्रवाई हुई। शिक्षक गेंदाराम का कहना है कि कदम तृतीय वर्ग की लिपिक हैं लेकिन वे इस समय एकाउटेंट का प्रभार देख रहीं थी। गेंदाराम का कहना है कि वर्ष 2021 और उसके बाद के भर्ती शिक्षकों से कदम पे- फिक्सेशन और एरियर्स की एवज में लगातार राशि मांग रही थी जो मैं देना नहीं चाहता था। शिक्षक गेंदाराम के अनुसार स्कूल में करीब 70 नव शिक्षक हैं। जिन पर उक्त रिश्वत की राशि देने का दबाव बनाया गया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

Random Posts

Home